प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को यमुना नदी की वर्तमान स्थिति का आकलन करने और सफाई और कायाकल्प के लिए चल रही भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करने के लिए हाई लेवल मीटिंग ली। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अन्य अधिकारी शामिल हुए। बैठक में यमुना की सफाई के लिए एजेंसी वार कार्य योजना की समीक्षा की गई। इस योजना का 3 श्रेणियों में वृगीकरण किया गया है। कार्य योजना में शॉर्टकर्ट एक्टिविटीज (3 महीने), मीडियम एक्टिविटीज (3 महीने से 1.5 साल) और दीर्घकालिक गतिविधियां (1.5 से 3 वर्ष) शामिल की गई हैं। इसके तहत ड्रेनेज मैनेजमेंट, सीवेज मैनेजमेंट, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, सेप्टेज, इंडस्ट्रियल वेस्ट मैनेजमेंट, डेयरी वेस्ट मैनेजमेंट, अपशिष्ट जल उपचार आदि पर चर्चा की गई है।
यह भी पढ़ें:महाराष्ट्र में पहली से 5वीं कक्षा तक हिंदी अनिवार्य, भड़के राज ठाकरे; सरकार को दी ये चेतावनी
मीटिंग में बुनियादी ढांचे की कमी की पहचान करने, निगरानी उपाय बढ़ाने, नदी के प्रवाह में सुधार करने के अलावा बाढ़ आशंकित इलाकों की सुरक्षा, ग्रीन रिवर फ्रंट डेवलपमेंट और पब्लिक आउटरीच जैसे कामों पर चर्चा की गई। दिल्ली सीएम ऑफिस के सूत्रों के अनुसार ये काम कितने समय में पूरे किए जाएंगे, इन पर भी चर्चा हुई?
सफाई के काम में लाई जाएगी तेजी
समीक्षा बैठक के दौरान इस पर भी चर्चा की गई कि नदी के साफ-सफाई के काम में तेजी लाई जाएगी। पीएम ने पेयजल की समस्या को हल करने और पानी की बर्बादी रोकने को लेकर निर्देश जारी किए। यमुना नदी की सफाई के लिए ‘अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान’ मुहिम भी चलाए जाने की योजना है। इसे मास्टर प्लान से भी जोड़ा जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि यमुना को जन आंदोलन का स्वरूप दिए जाने के साथ ही जन भागीदारी बढ़ाए जाने की जरूरत है। छठ पूजा के दौरान भी ठोस प्रयास किए जाएंगे। लोगों को अलग तरह का अनुभव देने का प्रयास सरकार करेगी।
यह भी पढ़ें:गुजरात के इस जिले में बड़ा हादसा, बस और ऑटोरिक्शा के बीच टक्कर; 6 लोगों की मौत
संबंधित खबरें
JNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
49 mins agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
3 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
6 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
6 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
7 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
8 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
9 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
10 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
11 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines