संसद मार्च के बाद दर्ज मामलों को लेकर अभी भी विवाद जारी है. इस बीच CJP ने दावा किया है कि केंद्र और बिहार सरकार के साथ हुई बातचीत के बाद उनकी एक और प्रमुख मांग स्वीकार कर ली गई है. सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास का कहना है कि सरकार प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने पर सहमत हो गई है. साथ ही जेल में बंद लोगों को रिहा करने का भी आश्वासन दिया गया है और इससे जुड़ी घोषणा मंगलवार को की जाएगी.
हिरासत में लिए गए लोगों को जल्दी छोड़ा जाएगा- सौरव दास
सौरव दास ने देर रात एक वीडियो जारी की. जिसमें उन्होंने बताया कि सोमवार देर रात करीब एक बजे सरकार के प्रतिनिधियों के साथ हमारी बातचीत हुई. जिसके बाद हमें यह भरोसा दिया गया है कि आंदोलन में शामिल लोगों के खिलाफ दर्ज मामलों की समीक्षा कर उन्हें वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. CJP का कहना है कि उन्हें गारंटी दी गई है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल लोगों के साथ किसी तरह की प्रताड़ना नहीं होगी और हिरासत में लिए गए लोगों को भी जल्द रिहा कर दिया जाएगा.
भविष्य में भी नहीं होगी छात्रों पर कार्रवाई- CJP
CJP के मुताबिक, 20 जुलाई के संसद मार्च के बाद विभिन्न राज्यों में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की गई थीं. संगठन लगातार इन मामलों को वापस लेने और गिरफ्तार लोगों की रिहाई की मांग कर रहा था. इसी मुद्दे को लेकर सरकार के साथ कई दौर की बातचीत हुई, जिसके बाद यह आश्वासन मिला है. हालांकि, सरकार की ओर से इस संबंध में विस्तृत आधिकारिक आदेश जारी होने का इंतजार है. दास ने यह भी कहा कि ‘सरकार ने हमें गारंटी दी है कि मंगलवार तक सभी नोटिफिकेशन जारी कर दिए जाएंगे और प्रदर्शनकारी सुरक्षित होंगे. भविष्य में भी उन पर कार्रवाई नहीं होगी.’
वहीं, सीजेपी की दूसरी प्रवक्ता रत्ना सिंह ने कहा, ‘यदि आपके पास कोई सूचना है तो हमें बताएं. हम सुनिश्चित करेंगे कि जिन भी प्रदर्शनकारियों ने अपने-अपने शहर में प्रदर्शन किया है उनमें से किसी पर भी कार्रवाई ना हो.’
यह भी पढ़ें- कौन हैं CJP प्रोटेस्ट से वायरल हुए मोहम्मद इरफान? बिना स्कूल गए Google से सीखा संविधान, राहुल गांधी भी हुए फैन
आगे की रणनीति पर करेंगे विचार- सौरव दास
वहीं, दास ने कहा कि सरकार की ओर से मिले भरोसे के बाद आंदोलन के अगले चरण की रणनीति पर भी विचार किया जाएगा. CJP का कहना है कि यदि तय समय के अंदर वादों को अमल में नहीं लाया गया तो वह आगे की कार्रवाई पर फैसला करेंगे.
इस बीच बिहार सरकार ने भी यह संकेत दिया है कि आंदोलन के दौरान दर्ज मामलों की समीक्षा की जाएगी. सरकार ने कहा है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने और जेल में बंद प्रदर्शनकारियों की रिहाई की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी.
संबंधित खबरें
जामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
1 hr agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
2 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
20 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
21 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
1 day agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
1 day agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
1 day agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines