दिल्ली के जंतर मंतर में चल रहे CJP प्रोटेस्ट को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. क्या प्रोटेस्ट का मंच अब आम जनता की आवाज उठाने के बजाय वांटेड अपराधियों का नया ठिकाना बनता जा रहा है? दिल्ली पुलिस के हाई-टेक ‘फेस रिकग्निशन सिस्टम’ (FRS) की जांच में कुछ ऐसा ही सनसनीखेज खुलासा हुआ है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं. दिल्ली पुलिस द्वारा प्रोटेस्ट एरिया में तैनात किए गए FRS कैमरों ने डेटाबेस का मिलान करते हुए 215 ऐसे अपराधियों की पहचान की है, जो पुलिस रिकॉर्ड में ‘वांटेड’ घोषित हैं. ये वो अपराधी हैं जो संगीन वारदातों में शामिल रहे हैं और पुलिस को लंबे समय से इनकी तलाश थी.
‘सोनम वांगचुक ICU में…’, अनशन तोड़ने के तरीके पर उठे सवाल तो पत्नी ने दिया जवाब
हिंसा और दंगे भड़काने की साजिश?
जांच एजेंसियों का दावा है कि ये अपराधी सिर्फ प्रदर्शन में शामिल होने नहीं आए थे, बल्कि इनका मुख्य मकसद उपद्रवी भीड़ जुटाना था। ये लोग प्रदर्शन की आड़ में माहौल को दंगों जैसा बनाने और हिंसा भड़काने की कोशिशों में लगातार सक्रिय थे। FRS सिस्टम ने इन सभी अपराधियों की स्पष्ट तस्वीरें और डेटा कैप्चर किया है, जो इस बात का पक्का सबूत हैं कि प्रदर्शन स्थल पर इनकी मौजूदगी महज एक इत्तेफाक नहीं थी।
अपराध का ग्राफ और प्रोटेस्ट साइट का कनेक्शन
हाल के दिनों में जब दिल्ली में सामान्य अपराधों का ग्राफ नीचे आ रहा था, तब इस बात की आशंका जताई जा रही थी कि आखिर ये हार्डकोर क्रिमिनल्स कहां गायब हैं? अब पुलिस के इस खुलासे के बाद यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि क्या ये अपराधी कानूनी कार्रवाई से बचने और अपनी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए प्रोटेस्ट साइट को ढाल बना रहे थे?
पुलिस के पास इन सभी 215 वांटेड अपराधियों के डिजिटल सबूत और तस्वीरें मौजूद हैं, जिनके आधार पर अब आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
CJP के मंच पर कॉन्स्टेबल शेर सिंह ने छोड़ी जॉब, जंतर-मंतर पर अभिजीत दीपके को सौंपा ‘इस्तीफा’
संबंधित खबरें
प्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
4 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
6 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
7 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
8 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
8 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
8 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
9 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
10 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
10 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines