हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

दिल्ली मेट्रो में महिला का पीछा करने वाले युवक को CISF ने दबोचा, हेल्पलाइन पर शिकायत मिलते ही हुई तुरंत कार्रवाई

दिल्ली मेट्रो में रोजाना महिला यात्री का पीछा करने वाले एक संदिग्ध युवक को CISF ने हेल्पलाइन पर मिली शिकायत के बाद गिरफ्तार कर लिया. समय पर की गई कार्रवाई से महिला की सुरक्षा सुनिश्चित की गई.

विज्ञापन
Credit: AI

दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) एक बार फिर सतर्क और एक्टिव नजर आया. CISF की 24×7 हेल्पलाइन 155655 पर मिली एक शिकायत के आधार पर महिला यात्री का लगातार पीछा करने वाले एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया गया. ये कार्रवाई कुछ ही समय में पूरी कर ली गई, जिससे एक संभावित गंभीर घटना को टालने में सफलता मिली. जानकारी के मुताबिक, नोएडा सेक्टर-52 से द्वारका सेक्टर-9 तक रोजाना मेट्रो से सफर करने वाली एक महिला यात्री की मां ने CISF हेल्पलाइन पर फोन कर शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि एक युवक उनकी बेटी का लगातार पीछा करता है और लगभग हर दिन उसी मेट्रो में यात्रा करता है. इस वजह से उनकी बेटी काफी परेशान और असहज महसूस कर रही थी.

ये भी पढ़ें: Delhi Traffic Advisory: दिल्ली पुलिस ने अगले एक महीने के लिए बंद किया ये रास्ता, जाम से बचना है तो नोट कर लें वैकल्पिक मार्ग

CISF ने लिया एक्शन

शिकायत मिलने के तुरंत बाद सीआईएसएफ के ऑपरेशनल कंट्रोल सेंटर (OCC) ने मामले को गंभीरता से लिया. कंट्रोल सेंटर ने मेट्रो रूट पर तैनात शिफ्ट प्रभारी और सुरक्षा कर्मियों को सतर्क कर दिया. शिकायतकर्ता की ओर से संदिग्ध युवक की एक तस्वीर भी शेयर की गई थी, जिससे उसकी पहचान करना आसान हो गया. तस्वीर के आधार पर CISF की टीम ने पटेल नगर मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध युवक की पहचान कर उसे रोक लिया. पूछताछ के बाद उसे हिरासत में लिया गया. इसके बाद अधिकारियों और DMRC कर्मियों को सूचना दी गई. शिकायतकर्ता की मां से भी संपर्क किया गया और आरोपी युवक को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया.

विज्ञापन

महिलाओं की सुरक्षा के लिए इंतजाम

सीआईएसएफ अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली मेट्रो में यात्रियों, खासकर महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. अगर किसी यात्री को किसी भी तरह की परेशानी, पीछा किए जाने, छेड़छाड़, संदिग्ध गतिविधि या सुरक्षा से जुड़ा कोई खतरा महसूस हो तो तुरंत हेल्पलाइन पर सूचना देनी चाहिए. यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ ने 24 घंटे काम करने वाली हेल्पलाइन 155655 जारी की है. इसके अलावा दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की हेल्पलाइन 155370 पर भी किसी भी आपात स्थिति में संपर्क किया जा सकता है. शिकायत मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत कार्रवाई करती हैं. दिल्ली मेट्रो में हर दिन लाखों लोग सफर करते हैं. ऐसे में यात्रियों की सतर्कता और समय पर दी गई सूचना सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाती है. CISF ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि को नजरअंदाज ना करें और तुरंत हेल्पलाइन पर जानकारी दें.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में हाइब्रिड वर्क मोड का आदेश वापस, मिडिल ईस्ट में तनाव कम होते ही सरकार का बड़ा फैसला

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola