Chirag Delhi flyover: राष्ट्रीय राजधानी के आउटर रिंग रोड में चिराग दिल्ली फ्लाईओवर (Chirag Delhi flyover) रविवार (12 मार्च) से 50 दिनों के लिए मरम्मत कार्य के लिए बंद रहेगा। इसको देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों (बदले हुए रूटों) के साथ एडवाइजरी जारी की है।
दिल्ली पुलिस की ओर से बताया गया है कि हर कैरिजवे के मरम्मत कार्य में 25 दिन लगेंगे, इसलिए फ्लाईओवर को यातायात के लिए बंद किया गया है। साथ ही कहा कि अन्य कैरिजवे चालू रहेंगे।
PWD करेगा कैरिजवे की मरम्मत
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर लिखा कि लोक निर्माण विभाग की ओर से मरम्मत कार्य के कारण, आउटर रिंग रोड पर चिराग दिल्ली फ्लाईओवर 12 मार्च 2023 से 50 दिनों के लिए बंद रहेगा। इससे मार्ग प्रभावित होगा।
ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार नेहरू प्लेस से आईआईटी दिल्ली फ्लाईओवर तक के कैरिजवे की मरम्मत पहले की जाएगी। इसके बाद आईआईटी दिल्ली फ्लाईओवर से नेहरू प्लेस तक कैरिजवे की मरम्मत की जाएगी।
भारी और कॉमर्शियल वाहन रहेंगे प्रतिबंधित!
बाहरी रिंग रोड पर चिराग दिल्ली फ्लाईओवर की ओर जाने वाले भारी और कॉमर्शियल वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया जा सकता है। ताकि यातायात का सुचारू प्रवाह सुनिश्चित किया जा सके।
कैरिजवे के बंद होने से अन्य सड़कों पर ट्रैफिक बढ़ सकता है। आम जनता और रोजाना सफर करने वाले लोगों को असुविधा हो सकती है। रेलवे स्टेशनों, हवाईअड्डों, अस्पतालों आदि की ओर जाने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सफर की योजना पहले से बना लें, ताकि देरी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाए जा सकें।
संबंधित खबरें
दिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
2 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
3 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
8 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
18 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
22 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
22 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
23 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
1 day agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines