Children Attacked Father With Brick:मैदान गढ़ी इलाके में पिता के ऊपर बेटे ने ईंट से हमला कर दिया। पिता के सिर से खून निकलने लगा और वह बुरी तरह घायल हो गया। दरअसल, शख्स अपनी दूसरी पत्नी को लेकर घर पर गया था। वहां मौजूद पहली पत्नी व बच्चे उसको देख भड़क गए और हमला कर दिया। पति की हालत देख पत्नी ने पुलिस को सूचना दी, जिससे मौके देख आरोपी बेटे फरार हो गए। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी बेटों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज हो गया है।
बेटों के खिलाफ गैर इरादतन का मामला दर्ज
मैदानगढ़ी इलाके में 55 वर्षीय धारा सिंह दूसरी पत्नी को लेकर पहली पत्नी के घर पहुंया। इस पर उसके दोनों बेटे आग बबूला हो गए और ईंट से पिता पर हमला कर दिया। वहीं, दूसरी पत्नी ने भी पति को चाकू मारने की पीसीआर कॉल कर दी। पीड़ित धारा सिंह को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने धारा के बेटे रिंकेश (30) और सागर (22) के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस दोनों को तलाश रही है।
आरोपी घोषित बदमाश
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि धारा सिंह मैदानगढ़ी थाने का बीसी है। उसने परिजनों की मर्जी के बगैर धारा सिंह ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी कर ली। धारा को चाकू मारने की बात सामने नहीं आई है, उसके सिर पर ईंट से ही चोट लगी है। जानकारी के मुताबिक, धारा सिंह परिवार के साथ संजय काॅलोनी भाटी माइंस इलाके में रहता है। रविवार दोपहर को धारा आसमा को लेकर पहली पत्नी के घर पहुंच गया। वहां उसका बेटों से झगड़ा हो गया।
पहली शादी से 6 बच्चे
पुलिस ने बताया धारा सिंह संजय कॉलोनी, भाटी माइंस इलाके में रहता है। उसकी पहली शादी सुनीता नाम की महिला से हुई थी। पहली पत्नी सुनीता से उसके छह बच्चे हैं। आरोपी ने आसमा नाम की महिला से दूसरी शादी की हुई है। उससे धारा सिंह को एक बच्चा है। आरोप है कि रविवार दोपहर को धारा अपनी दूसरी पत्नी आसमा को लेकर पहली पत्नी के घर पहुंच गया।
संबंधित खबरें
दिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
9 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
11 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
13 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
13 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
14 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
16 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
16 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
17 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
18 hrs agoजंतर-मंतर पर अब नहीं कर पाएंगे धरना या प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines