Delhi Assembly Elections: चुनाव आयोग (EC) ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग होगी। 8 फरवरी को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 कार्यक्रम की घोषणा की है। राजीव कुमार ने कहा कि दिल्ली में बुधवार के दिन वोटिंग होगी। महाराष्ट्र में भी पिछले साल विधानसभा चुनाव की वोटिंग के लिए बुधवार का दिन निर्धारित किया गया था।
यह भी पढ़ें:महाराष्ट्र में बहन की हत्या; दूसरी जाति के युवक से था अफेयर, भाई ने 200 फीट गहरी खाई में फेंका
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ने कहा कि उन्होंने जानबूझकर वोटिंग के लिए बुधवार का दिन निर्धारित किया है। चुनाव आयोग चाहता है कि दिल्ली के सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इससे पहले महाराष्ट्र में भी वोटिंग के लिए बुधवार का दिन निर्धारित किया गया था। वोटों की गिनती के बाद चुनाव आयोग 10 फरवरी तक अपनी प्रक्रिया पूरी कर लेगा।
1.55 करोड़ मतदाता डालेंगे वोट
राजीव कुमार ने बताया कि 10 जनवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के संबंध में अधिसूचना जारी की जाएगी। 17 जनवरी तक उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 18 जनवरी को हलफनामों की जांच की जाएगी। 20 जनवरी तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। दिल्ली की 70 में से 12 विधानसभा सीटें अनुसूचित जातियों के लिए रिजर्व हैं। राजीव कुमार के अनुसार दिल्ली में 1.55 करोड़ मतदाता हैं। चुनाव के लिए 2697 सेंटरों पर 13033 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
यह भी पढ़ें:दिल्ली का दरिंदा पति! हत्या करके बेड बॉक्स में ठूंसी पत्नी की लाश, बताया क्यों अंजाम दी वारदात?
2.08 लाख वोटर ऐसे होंगे, जो पहली बार मतदान करेंगे। चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 6 जनवरी को अंतिम वोटर लिस्ट जारी की है, जिसमें 15524858 मतदाता रजिस्टर्ड हैं। पिछले चुनाव से इस बार 1.09 फीसदी नए वोटर जुड़े हैं। चुनाव प्रक्रिया में पूरी तरह पारदर्शिता बरती जाएगी। आयोग किसी भी अनियमितता को बर्दाश्त नहीं करेगा। चुनाव हमारी साझी विरासत है। अगर कोई गलती करेगा तो निश्चित तौर पर एक्शन लिया जाएगा। गलती की स्थिति में हम भी सजा भुगतने को तैयार हैं।
पोलिंग बूथों पर मिलेगी व्हीलचेयर की सुविधा
आयोग के अनुसार महाराष्ट्र में सभी 288 सीटों पर बुधवार के दिन (20 नवंबर 2024) को चुनाव हुए थे। 23 नवंबर को नतीजों का ऐलान किया गया था। बुधवार का दिन ही दिल्ली में वोटिंग के लिए निर्धारित किया गया है। आयोग का मानना है कि चुनाव सप्ताह के बीच में हों, ताकि शहरी उदासीनता के मुद्दे को संभाला जा सके।
चुनाव आयोग ने लोगों से अपील की है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। चुनाव आयोग प्रक्रिया को स्वतंत्र और निष्पक्ष तौर पर पूरा करवाएगा। धनबल के इस्तेमाल पर रोक के लिए संयुक्त टीमों, खुफिया तंत्र को जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजीव के अनुसार 85 साल से अधिक उम्र वालों और दिव्यांग मतदाताओं को घर से वोटिंग की सुविधा दी जाएगी। पोलिंग बूथों पर व्हीलचेयर और रैंप की व्यवस्था भी की जाएगी।
संबंधित खबरें
प्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
3 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
5 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
6 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
7 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
7 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
7 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
8 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
9 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
9 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines