---विज्ञापन---

Chhath Puja 2024: दिल्ली से पटना के लिए आज दौड़ेंगी 17 स्पेशल ट्रेनें, देखें रूट-स्टॉपेज और टाइमिंग डिटेल

Indian Railways Chhath Special Trains: छठ पर्व के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेनें दौड़ा रहा है। आज भी दिल्ली से बिहार के लिए 17 स्पेशल ट्रेनें दौड़ेंगी। जिनका रूट, स्टॉपेज और टाइमिंग भी फाइनल हो चुकी है। डिटेल देखकर ऑनलाइल बुकिंग कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

Delhi To Patna Special Trains Route Timing Details: छठ का त्योहार चल रहा है और आज दूसरे दिन खरना होगा। हर बार की तरह रेलवे इस बार भी बिहार के अलग-अलग जिलों के लिए स्पेशनल ट्रेनें दौड़ा रहा है। आज भी बिहार के लिए 17 स्पेशल ट्रेनों दौड़ेंगी, जो दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से शेड्यूल हैं। 17 स्पेशल ट्रेनों में पटना के लिए 3 और दरभंगा-मुजफ्फरपुर के लिए 2-2 ट्रेनें शामिल हैं। भागलपुर और सहरसा के लिए भी ट्रेन दौड़ेगी। माता वैष्णो देवी के लिए भी स्पेशल ट्रेन दौड़ेगी। छठ पर्व के पहले दिन नहाय खाय पर दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ देखने को मिली। इसलिए रेलवे ने मंगलवार को 12 ट्रेनें दौड़ाई थीं। आज भी स्पेशल ट्रेनें शेड्यूल हैं तो आइए इन ट्रेनों का रूट और टाइमिंग जानते हैं…

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

यह 2 ट्रेनें भी शेड्यूल हुई हैं

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आनंद विहार टर्मिनल से भागलपुर के लिए त्योहार स्पेशल (04040/04039) ट्रेन दौड़ेगी, जो आज सुबह 11.30 बजे आनंद विहार टर्मिनल से रवाना होगी और गुरुवार सुबह करीब 11.40 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में यही ट्रेन भागलपुर से गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे रवाना होगा और शुक्रवार दोपहर को करीब ढाई बजे ही दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल पर पहुंचेगी। इस ट्रेन का स्टॉपेज कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, हाथीदह, लक्खीसराय, क्यूल, जमालपुर और सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर होगा।

नई दिल्ली से सहरसा तक के लिए त्योहार स्पेशल (04684/04683) ट्रेन दौड़ेगी। यह ट्रेना नई दिल्ली से आज बुधवार की रात को करीब साढ़े 9 बजे रवाना होगी और शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में यही ट्रेन सहरसा से शुक्रवार की सुबह 8.20 बजे रवाना होगी और शनिवार दोपहर को करीब 3.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। रास्ते में इस ट्रेन का स्टॉपेज गाजियाबाद, अलीगढ़, टुंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बादशाहनगर, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, देवरिया सदर, सिवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दलसिंह सराय, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया और मानसी रेलवे स्टेशन होगा।

---विज्ञापन---

 

First published on: Nov 06, 2024 10:13 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola