नई दिल्ली: दिल्ली में साइबर ठगों ने एक निजी बैंक में आईटी मैनेजर से 11.80 लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने पहले पीड़ित को अपने जाल में फंसाने के लिए कुछ पैसे उसके खाते में ट्रांसफर किए। फिर उससे धीरे-धीरे कर लाखों रुपये की रकम ऐंठकर फरार हो गए हैं।
व्हाट्सएप पर एक सर्वे का मैसेज आया
शाहदरा साइबर पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार पीड़ित शाहदरा इलाके में रहता है। वह दिल्ली में एक नामी निजी बैंक में आईटी प्रोजेक्ट मैनेजर हैं। शिकायत के अनुसार 25 दिसंबर 2022 को उनके व्हाट्सएप पर एक सर्वे का मैसेज आया।
ठगी का अपनाया गया यह तरीका, आप रहें सतर्क
मैसेज में सर्वे करने पर एक हजार से पांच हजार रुपये देने का वादा किया गया था। पीड़ित ने लिंक पर क्लिक कर सर्वे को भरा। पहले पांच हजार रुपये जमा करवाए गए। जिसके कुछ बाद उनके खाते में छह हजार रुपये ट्रांसफर किए गए पैसे आने के बाद पीड़ित ने फिर पांच हजार रुपये जमा किए। इस बार उसे 35 हजार रुपये दिए गए। अब पीड़ित से 24, 25 और 26 दिसंबर को अलग-अलग बार करीब 11.80 लाख रुपये लिए गए। जिसके बाद आरोपियों ने अपना मोबाइल बंद कर लिया और अपनी वेबसाइट का लिंक भी हटा दिया।
लालच देकर फंसाते हैं
इस केस से एक बात सामने आती है कि लालच बुरी बला है। साइबर सर्वे ठग ने पहले पीड़ित को दो बार पैसे देकर उसे लालच दिया। फिर धीरे-धीरे चार बार में उससे लाखों रुपये ठग लिए। ऐसे में किसी भी लालच में न आएं। सतर्क रहें, सावधान रहें, ऐसे किसी भी सर्वे जिसमें लिंक पर क्लिक करने की बात कही गई हो या ऑफर दिया जा रहा हो उससे पूरी तरह से परहेज करें। वरना आ प अपनी जमा पूंजी खो बैठेंगे।
साइबर ठगी से कैसे बचें ?
- किसी भी तरह के लालच और ऑफर में ना आए
- सोशल मीडिया पर आने वाले अंजान लिंक पर भूल कर भी क्लिक ना करें मतलब ऐसे लिंक को ओपन ना करें
- अनजान व्यक्ति से फोन पर बात ना करें उसके बहकावे में ना आएं
- फेसबुक अकाउंट टि्वटर अकाउंट आईडी का पासवर्ड स्ट्रांग रखें
- व्हाट्सएप पर अनजान लोगों के आने वाले कॉल से बचे
- बैंकिंग से जुड़े किसी भी काम के लिए हमेशा सही वेबसाइट पर जाएं
संबंधित खबरें
क्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
59 mins ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
1 hr agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
2 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
2 hrs agoLIVE: 'राहुल गांधी के आरोप निराधार...', सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा बयान
10 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
18 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
18 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
18 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
20 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines