हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Shraddha Walker murder case: 6000 पन्ने और 150 गवाह, श्रद्धा वाकर की हत्या के दिन का यह 'राज' चार्जशीट से आया सामने

विज्ञापन
श्रद्धा वाकर और आफताब

Shraddha Walker murder case: दिल्ली के जिस श्रद्धा वाकर हत्याकांड ने पूरे देश में सनसनी फैला दी थी आखिरकार मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में उसकी चार्जशीट दायर कर दी। तकरीबन 6 हजार पन्नों की इस चार्जशीट में कुल 150 गवाह नामजद किए गए हैं। अब एक-एक कर यह गवाह इस हत्याकांड से जुटे साक्ष्यों से पर्दा हटाएंगे।

https://twitter.com/ANI/status/1617849701340188672?s=20&t=QGp1yU3pEa9sM1uDMWDjqw

और पढ़िए –रिपोर्ट: रांची की आदिवासी युवतियों में आखिर क्यों बढ़ रहा शादी से पूर्व वर्जिनिटी सर्जरी का प्रचलन?

विज्ञापन

उधर, पुलिस सूत्रों की मानें तो चार्जशीट में हत्या के दिन इस वारदात के होने की बड़ी वजह सामने आई है। दरअसल, उस दिन श्रद्वा अपने एक दोस्त से मिलने गई थी। श्रद्वा का जाना उसके हत्यारे आफताब पूनावाला को इतना नागवार गुजरा की उसी दिन उसने चाकू से 35 टुकड़े कर उसकी हत्या कर दी।

https://twitter.com/ANI/status/1617851176598503425?s=20&t=QGp1yU3pEa9sM1uDMWDjqw

विज्ञापन

और पढ़िए –‘रात के दो बजे आया शाहरुख खान का फोन’ जानिए असम CM हिमंत सरमा से क्या हुई बात

मीडिया को दिए बयान में दक्षिणी रेंज की जॉइंट सीपी मीनू चौधरी ने कहा, हमने आज इस मामले में लगभग 6,000 पन्नों की चार्जशीट दायर की है। हत्याकांड में 150 से अधिक बयान दर्ज किए गए। बताया जा रहा है कि चार्जशीट में घटना के दिन व उसके बाद किस तरह आफताब ने लाश के टुकड़ों को ठिकाने लगाया इसकी पूरी विस्तृत जानकारी है। गौरतलब है कि दिल्ली के छत्तरपुर इलाके में 18 मई 2022 को श्रद्धा की हत्या के गई थी। इसके बाद बाद शव के 35 टुकड़े कर आफताब ने उन्हें दिल्ली के अलग अलग जगहों पर ठिकानें लगाया था।

विज्ञापन

और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola