Swami Chaitanyanand Saraswati molestation allegations Delhi college: छेड़छाड़ के आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती की पुलिस को लोकेशन मिल गई है. बताया जा रहा है कि उसके फोन की आखिरी लोकेशन आगरा में मिली है. पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच में चैतन्यानंद की whatsapp chat हाथ लगी है, कुछ चैट उसने छात्राओं पर दबाव बनवाकर डिलीट भी करवा दी है।
चैट से खुलासा हुआ कि वह छात्राओं को रात में मैसेज करता था. उसने एक छात्रा को मैसेज किया कि मेरे कमरे में आ जाओ, एक अन्य चैट में वह छात्रा को विदेश घूमने का झांसा देता नजर आया. राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले में स्वत: संज्ञान ले लिया है। आयोग ने पुलिस से इस केस में तीन दिन में जांच रिपोर्ट मांगी है।
दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की गई अंतिरम जमानत याचिका, फिर वापस ली
पुलिस के अनुसार स्वामी ने दिल्ली हाई कोर्ट में गिरफ्तारी से बचने के लिए अंतरिम जमानत याचिका दायर की, लेकिन फिर उसे तुरंत वापस भी ले लिया, ऐसा कर वह केस में पुलिस की हर हरकत पर पता लगाना चाहता था. लेकिन पुलिस ने मामले में छात्राओं के बयान लेने शुरू कर दिए हैं. वसंत कुंज नॉर्थ थाने में इस केस को लेकर FIR दर्ज की गई है.
कॉलेज के तीन वॉर्डन का वारदात में नाम, छात्राओं का माइंडवॉश करना था काम
पुलिस की मानें तो वह छात्राओं को एग्जाम में फेल करने और नंबर कम देने की धमकी देकर शोषण करता था. इसके अलावा पता चला है कि इस पूरी वारदात में कॉलेज की तीन वॉर्डन भी शामिल हैं, जो छात्राओं से बाबा के साथ समझौता करने के लिए उनका माइंड वॉश करते थे.
दो टीम कर रही धरपकड़, आगरा में मिली आखिरी लोकेशन
दिल्ली के श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट की 32 छात्राओं ने स्वाती चैतन्यानंद सरस्वती पर अलग-अलग आरोप लगाए हैं. छात्राओं ने स्वामी पर कथित रूप से छेड़छाड़ करने और अश्लील मैसेज करने का आरोप लगाया है. फिलहाल स्वामी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. जांच में उसकी आखिरी लोकेशन आगरा की मिली है. पुलिस की दो टीमें उसकी धरपकड़ के लिए दबिश दे रही हैं.
पुलिस ने किया लुकआउट नोटिस जारी, स्वामी बार-बार बदल रहा अपनी लोकिशन
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि स्वामी के साथ मिली वॉर्डन ने छात्राओं की व्हाट्सएप डिलीट करवाई है. वसंत कुंज नॉर्थ थाना में 4 अगस्त 2025 को दर्ज शिकायत के अनुसार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में दाखिला लेने वाली छात्राओं ने स्वामी के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. पुलिस ने स्वामी की गिरफ्तारी के लिए लुक आउट नोटिस जारी किया है. बताया जा रहा है कि वह बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा है.
ये भी पढ़ें: Chaitanyananda Saraswati के खिलाफ CCTV फुटेज और हार्ड डिस्क बन सकते हैं सबूत
संबंधित खबरें
क्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
30 mins ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
1 hr agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
1 hr agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
2 hrs agoLIVE: 'राहुल गांधी के आरोप निराधार...', सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा बयान
9 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
17 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
18 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
18 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
20 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines