हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CJP प्रदर्शन के बीच गूगल मैप पर पूरा लाल दिख रहा सेंट्रल दिल्ली, हर जगह ट्रैफिक का बुरा हाल

CJP प्रदर्शन के कारण सेंट्रल दिल्ली की सड़कों पर काफी ज्यादा असर देखने को मिला है. प्रदर्शनकारी धरना स्थल पर न पहुंच सके, इसके लिए पुलिस ने सेंट्रल दिल्ली और आसपास के सभी रास्तों को ब्लॉक कर दिया है.

विज्ञापन
CJP प्रदर्शन के कारण सेंट्रल दिल्ली में कई रास्ते बंद. (Image: Google Maps)

CJP Protest Jantar Mantar: देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर CJP प्रदर्शन के कारण चर्चा में आ गई है. 10 अक्टूबर 2026 को कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का एलान किया था, जिसको देखते हुए दिल्ली पुलिस बीती रात से ही तैयारियों में जुट चुकी थी. CJP द्वारा पिछली बार हुए धरना प्रदर्शन को देखते हुए, इस बार बड़ी संख्या में लोग जंतर-मंतर न पहुंच सके, इसके लिए कई मेट्रो स्टेशनों और रास्तों को बंद करने का फैसला लिया गया था, जो आज यानी 10 अक्टूबर को देखने को भी मिला. इस प्रदर्शन का सबसे ज्यादा असर सेंट्रल दिल्ली पर देखने को मिल रहा है, क्योंकि वहां लगभग सभी रोड पुलिस द्वारा बंद कर दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट के कारण दिल्ली में आज 30 सड़कें बंद, डायवर्ट रहेगा रूट; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

गूगल मैप पर हर तरफ दिखा रोडब्लॉक

धरना प्रदर्शन के कारण सेंट्रल दिल्ली की स्थिति जब गूगल मैप पर देखी गई, तो सामने आया कि वहां लगभग सभी रास्ते बंद है और ट्रैफिक की स्थिति बनी हुई है. गूगल मेप पर दोपहर 3 बजे सेंट्रल दिल्ली को देखा गया, तो हर तरफ सिर्फ और सिर्फ लाल डॉट देखने को मिल रहा है, यानी वह रास्ते पूरी तरह बंद हैं, भले वह इंडिया गेट की तरफ जाने वाला रास्ता हो या फिर संसद तक, सेंट्रल दिल्ली एक दम बंद दिखाई दे रही है. इतना ही नहीं, सेंट्रल दिल्ली के आसपास और उससे दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में मेट्रो स्टेशन में एंट्री और बाहर निकला भी बंद है.

विज्ञापन

ट्रैफिक सीपी दिनेश गुप्ता ने बंद रास्तों को लेकर क्या बताया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिनेश कुमार गुप्ता ने पहले ही बता दिया था कि नई दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में रास्ते बंद रहेंगे. इतना ही नहीं, उन्होंने बताया यह भी बताया था कि सभी मार्गों को बंद करने के बजाय स्थिति को देखते हुए पुलिस कार्रवाई करेगी और जरूरी कदम उठाएगी. उन्होंने वाहन चालकों और आम लोगों से अपील की कि वे यात्रा करने से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जरूर देखें और उसके अनुसार, यात्रा प्लान करें.

दोहपर 03:30 बजे Google Maps पर सेंट्रल दिल्ली.

विज्ञापन

दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन बंद

प्रदर्शन का असर सिर्फ सड़कों पर ही नहीं, बल्कि दिल्ली की लाइफ लाइन मेट्रो पर भी देखने को मिल रहा है. जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन को बंद करने का फैसला लिया गया था, लेकिन बाद में उसे घटाकर 45 कर दिया गया. हालांकि, इस बंदी के कारण आम लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

यह भी पढ़ें: CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं? अंधेरे में भी करेंगे रिकॉर्डिंग, जानें कैसे करते हैं काम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola