CBSE एग्जाम के लिए DMRC की खास व्यवस्था, छात्रों को मेट्रो स्टेशनों पर मिलेंगी ये सुविधाएं

CBSE Board Exam 2025: सीबीएसई की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं। डीएमआरसी ने विद्यार्थियों को सुविधाएं देने के लिए योजना तैयार की है। कई सुविधाओं का लाभ परीक्षार्थियों को मेट्रो स्टेशनों पर मिलेगा।

Delhi Metro

सांकेतिक तस्वीर।

CBSE Board Exam: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने मेट्रो स्टेशनों पर छात्रों को राहत देने के लिए कई सुविधाओं का ऐलान किया है। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों को देरी न हो, इसलिए खास प्लान डीएमआरसी ने बनाया है। मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा जांच और टिकट देने में विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

डीएमआरसी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर बयान जारी कर कहा कि सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी, जो 4 अप्रैल तक चलेगी। परीक्षा को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन विद्यार्थियों को सुगम और बाधा रहित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उनकी सुविधा के लिए मेट्रो स्टेशनों पर खास तैयारियां की गई हैं।

डीएमआरसी ने अपने बयानों में कहा है कि दिल्ली में परीक्षाओं के दौरान लगभग 3.3 लाख विद्यार्थी और हजारों स्टाफ सदस्य मेट्रो के जरिए सफर करेंगे। परीक्षा के दौरान यात्रियों की बढ़ने वाली संख्या को मेट्रो स्टेशनों पर समायोजित करने के लिए भी कई उपाय DMRC ने CISF के साथ मिलकर किए हैं। योजना के अनुसार जिन विद्यार्थियों के पास सीबीएसई का एडमिट कार्ड होगा, उनको सिक्योरिटी चेक में प्राथमिकता दी जाएगी।

एडमिट कार्ड दिखाने के बाद टिकट ऑफिस मशीन (TOM) और कस्टमर केयर सेंटर से टिकट खरीदने के लिए विद्यार्थी को प्राथमिकता दी जाएगी। डीएमआरसी ने कई स्कूलों का दौरा करने की बात भी कही है। कई प्रिंसिपल्स से बातचीत कर उनको नजदीकी मेट्रो स्टेशनों के बारे में बताया गया है। मेट्रो स्टेशनों पर जो व्यवस्थाएं की गई हैं, उनकी जानकारी भी दी गई है।

ऐप का ले सकते हैं सहारा

डीएमआरसी ने स्कूलों से अनुरोध किया है कि स्टूडेंट्स की हेल्प के लिए आसान टिकट बुकिंग के लिए क्यूआर कोड के साथ नजदीकी स्टेशन की जानकारी वाला पोस्टर जारी करें। परीक्षा केंद्रों के नजदीकी स्टेशनों के बारे में डीएमआरसी ने अपनी वेबसाइट पर भी जानकारी दी है। विद्यार्थियों से अपील की है कि समय से अपने घर से निकलें। डीएमआरसी की ऐप और वेबसाइट का सहारा भी हेल्प के लिए ले सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ