CBSE Board Exam 2024 datesheet released: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 10वीं और 12वीं क्लास की परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है। सीबीएसई की नोटिफिकेशन के अनुसार, 10 क्लास के बोर्ड के एग्जाम 15 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित किए जाएंगे। जबकि 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 2 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। बता दें कि
पिछले साल 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 16.9 लाख उम्मीदवार पंजीकृत थे। इनमें 7.4 लाख छात्राएं और 9.51 लाख पुरुष अभ्यर्थी थे।
पिछले साल 12वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.33% रहा
बता दें कि सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा की डेट शीट तैयार करते समय बोर्ड ने क्रमिक विषयों के बीच पर्याप्त अंतराल की आवश्यकता को ध्यान में रखा है। कक्षा 12 परीक्षाओं का शेड्यूल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) जैसी प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तारीखों को भी ध्यान में रखता है। पिछले साल 10वीं कक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.12 प्रतिशत था। परीक्षा में कुल 21,658,05 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 20,167,79 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। हालांकि, 12वीं कक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.33 प्रतिशत था।
ये भी पढ़ें: UPSC Result: मेरे भी अरमां 6 बार टूटे हैं…यूपी पुलिस की अधिकारी का पोस्ट वायरल
सीबीएसई 10वीं और 12वीं क्लास की डेटशीट ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in लॉग इन करें
- इसके बाद दसवीं और बारहवीं के एग्जाम डेट शीट पर क्लिक करें
- इतना करने के बाद आपके सामने परीक्षा की तरीखों की पीडीएफ खुल जाएगी
- स्टूडेंट इसे वेबसाइट से डाउनलोड कर सेव कर लें।
संबंधित खबरें
दिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
7 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
18 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
20 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
21 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
22 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
22 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
22 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
23 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
23 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines