CBI Raid Delhi : CBI ने दिल्ली में छापेमारी कर बच्चा चोरी कर बेचने वाले गिरोह को पकड़ा है। बताया गया कि CBI ने अब तक लगभग 8 नवजात बच्चों को बचाया है जो मानव तस्करों के चंगुल में थे। CBI की एक टीम ने दिल्ली के केशवपुरम इलाके में छापेमारी की है और दो बच्चों को यहां से भी रेस्क्यू किया गया है।
बड़े गिरोह का होगा खुलासा?
शुरुआती जांच के अनुसार, कयास लगाए जा रहे हैं कि ये गिरोह बच्चों को अस्पताल से चुराता था और फिर इन बच्चों को बेचता था। केशवपुरम में CBI की एक बड़ी रेड हुई और स्थानीय पुलिस भी वहां मौजूद रही। बच्चा चोरी गैंग और मानव तस्करी करने वाले एक गिरोह के खुलासे की बात कही जा रही है।
वार्ड बॉय से लेकर महिला भी शामिल
समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, दिल्ली के केशवपुरम में CBI की रेड के दौरान दो नवजात बच्चे मिले हैं। जिन्हें टीम ने अपने कब्जे में लिया है और दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें वार्ड बॉय से लेकर महिला और अन्य लोग शामिल हैं।
कहा जा रहा है कि ये गिरोह बच्चों को चार से पांच लाख रुपए में बेचा करता था। ये किराए के मकान में रहते थे और वहीं से अपना गिरोह चलाते थे। मिली जानकारी के मुताबिक, CBI की रेड में दिल्ली एनसीआर से 7 से 8 बच्चों को बरामद किया गया है।
यह भी पढ़ें : Chinese Visa Case क्या है, जिसमें ED के सामने पेश हुए थे कार्ति चिदंबरम?
वहीं जिस जगह पर ये आरोपी किराए पर घर लेकर रहते थे, मकान मालिक का कहना है कि उन्हें कहां से गिरफ्तार किया गया है, मुझे कोई जानकारी नहीं है। करीब 11 महीने पहले इन लोगों को घर किराए पर दिया था। रेंट एग्रीमेंट भी है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
6 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
9 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
10 hrs agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
13 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
13 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
13 hrs agoछठ से पहले दिल्ली में यमुना क्रूज सफारी होगी शुरू
17 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
17 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
19 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines