Delhi Liquor Scam Case: दिल्ली आबकारी नीति मामले में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से सीबीआई दफ्तर में पूछताछ जारी है। उन्हें केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने तलब किया है। CBI द्वारा उन्हें तलब करने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने पूरे मामले को दूसरा स्वतंत्रता संग्राम कहा और आरोप लगाया कि सिसोदिया को गिरफ्तार करने के लिए झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। वहीं, भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने रविवार को कहा कि मनीष सिसोदिया भ्रष्टाचार के एजेंट हैं जो अरविंद केजरीवाल का खजाना भर रहे हैं।
दिल्ली पुलिस ने आप के संजय सिंह को हिरासत में लिया
आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता और सांसद संजय सिंह को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिस वक्त उन्हें हिरासत में लिया गया वे धरना दे रहे थे। दिल्ली पुलिस ने आप नेताओं से धरना स्थल खाली करने को कहा था, लेकिन संजय सिंह ने कहा, “हम तब तक नहीं जाएंगे जब तक मनीष सिसोदिया अंदर हैंं।
आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद गुजरात में आप का अभियान और मजबूत होगा। आजादी के गीत गाए जा रहे हैं। हमें ईडी या सीबीआई से कोई शिकायत नहीं है क्योंकि वे वही कर रहे हैं जो केंद्र ने उन्हें करने के लिए कहा है।”
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि मनीष सिसोदिया को झूठे मामले में फंसाया जा रहा है और “वह गुजरात के नतीजे आने तक जेल में रहेंगे ताकि वह गुजरात चुनाव में प्रचार के लिए न जाएं।”
सीबीआई कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात
मनीष सिसोदिया के पूछताछ के लिए अंदर जाते ही सीबीआई कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस पूरी तैयारी के साथ है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
16 mins ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
27 mins agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
1 hr agoदिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सिग्नल में खराबी, हजारों यात्री फंसे
4 hrs ago100 साल पुरानी मस्जिद को खाली करने का नोटिस, पानी-बिजली सप्लाई बंद
4 hrs agoदिवाली से पहले सफाई पर सख्त हुईं CM रेखा गुप्ता, रात में भी होगी सफाई
5 hrs agoनोएडा-अक्षरधाम रोड पर खत्म होगा जाम, लागू होगी नई यू-टर्न व्यवस्था
7 hrs agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
17 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 22 अक्टूबर को कटेगी बिजली, चेक करें शेड्यूल
22 hrs agoदिल्ली-NCR में में GRAP-1 लागू, जानें किन-किन चीजों पर लगा बैन?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines