दिल्ली-NCR में केवल इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर चलेंगे, बढ़ते प्रदूषण को देख CAQM का बड़ा फैसला

CAQM new rules: दिल्ली-NCR में प्रदूषण रोकने के लिए CAQM का बड़ा फैसला. 2027 से बंद होंगे नए CNG और डीजल ऑटो के रजिस्ट्रेशन, सिर्फ इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर ही चलेंगे. पढ़ें नई दिल्ली से मोहम्मद यूसुफ की रिपोर्ट.

CAQM new rules, Delhi NCR Electric Auto, e-3 Wheeler Policy, Delhi Pollution Control, Electric 3 Wheeler L5

Photo Credit: Gemini AI

CAQM new rules: दिल्ली-एनसीआर में सांसों पर भारी पड़ते वायु प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार के बाद अब वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने एक बहुत बड़ा फैसला लिया है. एनसीआर के आसमान को जहरीले धुएं से बचाने के लिए अब सड़कों पर दौड़ने वाले थ्री-व्हीलर्स के ईंधन को पूरी तरह बदलने की तैयारी हो चुकी है. एनसीआर में लगातार बढ़ते प्रदूषण पर सख्ती दिखाते हुए आयोग ने ऑटो सेक्टर में बड़े बदलाव की घोषणा की है. आयोग की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में चरणबद्ध तरीके से ‘ई-3 व्हीलर नीति’ लागू की जाएगी, जिसके तहत आने वाले समय में सिर्फ और सिर्फ इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर (L5 कैटेगरी) का ही नया रजिस्ट्रेशन हो सकेगा. नए नियम के लागू होने के बाद पेट्रोल, डीजल और सीएनजी से चलने वाले नए ऑटो के रजिस्ट्रेशन पर पूरी तरह रोक लग जाएगी.

विज्ञापन

चरणबद्ध तरीके से लागू होगा नया नियम

CAQM की नई गाइडलाइन के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को प्राथमिकता दी जा रही है. इस योजना को अलग-अलग चरणों में लागू किया जाएगा, जिसके लिए समयसीमा तय कर दी गई है. साल 2027 से देश की राजधानी दिल्ली में नए CNG और डीजल थ्री-व्हीलर (ऑटो) का रजिस्ट्रेशन पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा. साल 2028 से दिल्ली से सटे हाई व्हीकल डेंसिटी (HVD) यानी ज्यादा वाहनों की संख्या वाले जिलों (जैसे गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर/नोएडा) में भी सिर्फ ई-3 व्हीलर का ही रजिस्ट्रेशन होगा.

विज्ञापन

सिर्फ L5 कैटेगरी के इलेक्ट्रिक वाहन होंगे रजिस्टर्ड

आयोग ने साफ किया है कि यह नियम सवारी ढोने वाले ऑटो और मालवाहक थ्री-व्हीलर दोनों पर समान रूप से लागू होगा. इस फैसले के तहत केवल L5 कैटेगरी के इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स को ही प्राथमिकता दी जाएगी. हाल ही में आई विशेषज्ञों की रिपोर्ट में यह सामने आया था कि दिल्ली-एनसीआर में पीएम 2.5 (PM2.5) के बढ़ते स्तर और वायु प्रदूषण में गाड़ियों से निकलने वाला धुआं सबसे बड़ा जिम्मेदार है. इसी को देखते हुए जीरो-इमिशन मोबिलिटी की तरफ कदम बढ़ाना जरूरी हो गया था. CAQM के इस कड़े रुख से साफ है कि आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर के ऑटो सेक्टर की सूरत पूरी तरह बदलने वाली है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ