नई दिल्ली: पूरा देश दिवाली की खुशियां मना रहा है, लेकिन राजधानी दिल्ली में रह रहे एक परिवार के लिए ये खुशियां मातम में बदल गई। यहां नियन्त्रक एवं महालेखापरीक्षक (Comptroller and Auditor General) के एक ऑडिटर की लाश होटल के कमरे में मिली है। सूचना के बाद पुलिस ने शव काे पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। ऑडिटर के परिवार जनों ने हत्या की आशंका जताई है। साथ ही इसे आत्महत्या और हत्या दोनों ही नजरियों से देखते हुए इसकी जांच में जुटी हुई है।
वाकया नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास पहाड़गंज स्थित एक होटल का है, जहां से 50 साल के जय प्रकाश करण की लाश को होटल स्टाफ की सूचना के बाद पुलिस ने फंदे से उतरवाया है। मिली जानकारी के अनुसार जय प्रकाश करण पहले एयरफोर्स में रह चुके हैं और इन दिनों CAG में ऑडिटर के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे ऑडिटर जय प्रकाश करण ने होटल में चैक इन किया था।
यह भी पढ़ें: रोहिणी बस एक्सिडेंट में बड़ा खुलासा, ड्राइवर को आया था हार्ट अटैक, Video हो रहा वायरल
पुलिस को दी जानकारी में होटल के प्रबंधन ने बताया कि जय प्रकाश करण ने होटल के स्टाफ को रात 9 बजे तक यहां रुकने और तब किसी के द्वारा डिस्टर्ब नहीं करने की बात कही थी। इसके बाद जब देर रात तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो होटल के स्टाफ ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे के दरवाजे को तुड़वाया तो अंदर जय प्रकाश करण का शव फंदे पर लटका मिला। हालांकि मौका-ए-वारदात से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे खुदकुशी की वजह का पता लग सके।
यह भी पढ़ें: ‘जज साहब मैं जिंदा हूं…’ सुप्रीम कोर्ट में लड़के को क्यों देना पड़ा खुद के जीवित होने का सबूत?
उधर, परिवार जनों की मानें तो शुक्रवार सुबह जय प्रकाश करण घर से दफ्तर के लिए निकले थे, लेकिन दफ्तर पहुंचे नहीं। रात में उनके द्वारा आत्महत्या कर लेने के बारे में जानकारी मिली। हालांकि उन्होंने कहा कि जय प्रकाश करण 3 बजे वापस आकर दिवाली की शॉपिंग के लिए जाने की बात कहकर खुशी-खुशी घर से निकले थे। वह खुदकुशी नहीं कर सकते। खुदकुशी की कोई वजह भी नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी ने उनकी हत्या करके शव को इस तरह लटकाया है। बहरहाल, पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
42 mins agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
6 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
16 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
17 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
19 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
19 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
21 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
22 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
22 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines