दिल्ली में कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत ने संभाला प्रभार, अधिकारियों की प्री-बजट मीटिंग ली

कैलाश गहलोत बैठक करते हुए

कैलाश गहलोत बैठक करते हुए

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत ने गुरुवार को नए आवंटित विभागों का कार्यभार संभालने के बाद सचिवों और आयुक्तों के साथ बैठक की। पुरे दिन चली बैठकों की श्रृंखला में ऊर्जा सचिव, वित्त एवं योजना विभाग के प्रमुख सचिव और आबकारी विभाग के आयुक्त ने वर्त्तमान में चल रही विभिन्न परियोजनाओं और योजनाओं की स्थिति के बारे में मंत्री को अवगत कराया। वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने अधिकारियों के साथ बजट की तैयारियों पर भी चर्चा की और लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने को कहा।

विज्ञापन

काम समय पर पूरा करने का निर्देश दिया

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत ने एक बयान में कहा, “सभी सचिवों और आयुक्तों को लंबित कार्यों में तेजी लाने और परियोजनाओं को समय पर पूरा करने को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कुशल नेतृत्व में हम सिटीजन सेंट्रिक और प्रगतिशील बजट पेश करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। मैं दिल्लीवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि आगामी बजट दिल्ली को विश्वस्तरीय शहर बनाने के लक्ष्यों को प्राप्त करने में मील का पत्थर साबित होगा। पिछले 8 वर्षों में केजरीवाल सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए अच्छे कार्यों को हम आगे बढ़ाएंगे। लोगों के अनुकूल बजट पेश करना हमारी प्राथमिकता है और हम इस दिशा में काम कर रहे हैं।”

विज्ञापन

नए आवंटित कार्यभार के बाद पहली बैठक

कैलाश गहलोत ने हाल ही में वित्त, योजना, लोक निर्माण विभाग, बिजली, गृह, शहरी विकास, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण, जल और अन्य सभी विभागों का प्रभार संभाला है जो विशेष रूप से किसी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं। नए आवंटित विभागों का कार्यभार संभालने के बाद अधिकारियों के साथ यह उनकी पहली बैठक थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ