Cabinet Minister Gajendra Singh Shekhawat inaugrated Dr.Yasmin singh Books: संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली के कॉन्सिट्यूशन क्लब में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डॉक्टर यास्मीन सिंह की 2 किताबों का विमोचन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने की। यह किताबें रायगढ़ घराने के कथक इतिहास पर हैं। ये पुस्तकें राजा चक्रधर सिंह जी के नृत्य के प्रति समर्पण और भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी भावनाओं को दर्शाती हैं।
पुस्तकों का शीर्षक
इस कार्यक्रम में यास्मीन सिंह की 2 पुस्तकों का विमोचन हुआ है। पहली पुस्तक का शीर्षक राजा चक्रधर सिंह और दूसरी पुस्तक का शीर्षक रायगढ़ घराने की कथक रचनाओं का सौंदर्यबोध है। इन किताबों में न सिर्फ कथक के बारे में लिखा है बल्कि रायगढ़ रियासत के राजा चक्रधर सिंह की कहानी भी मौजूद है।
दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल
इस कार्यक्रम में कई दिग्गज हस्तियों ने हिस्सा लिया। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला, छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन, मध्य प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष बीडी शर्मा और न्यूज 24 की एमडी अनुराधा प्रसाद ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। इसके अलावा अडानी फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉक्टर प्रीति अडानी भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।
रायगढ़ रियासत और राजा चक्रधर सिंह
कथक डांसर और मशहूर लेखिका यास्मीन सिंह ने इस खास मौके पर राजा चक्रधर सिंह अहम योगदान पर बात की। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि रायगढ़ परंपरा को नई पहचान दिलाने के लिए स्कूल-कॉलेजों में इसके बारे में बताया जाना चाहिए। रायगढ़ रियासत के राजा चक्रधर सिंह ने संगीत के संरक्षण और संवर्धन में अपनी पूरी जिंदगी लगा दी। संगीत उनकी रग-रग में बसता था। वो कमाल के नर्तक, तबला वादक, पखावज वादक और साहित्यकार थे। उनकी सभी रचनाओं और जीवन से जुड़ी कई दिलचस्प बातों का जिक्र इस किताब में देखने को मिलेगा। पुस्तक विमोचन से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए देखें ये वीडियो…
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
5 mins agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
2 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
7 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
8 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
14 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 day agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines