BJP CM First Cabinet Meeting After Oath: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज रामलीला मैदान में शपथ ले ली है। सीएम की शपथ लेने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में वो आज कई कई बड़े फैसले ले सकती हैं। रेखा का सीएम बनना दिल्ली की महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है क्योंकि आज रेखा पहली कैबिनेट बैठक में उन्हें 2500 रुपये दिए जाने का ऐलान कर सकती हैं। ऐसे में आज की बैठक खास होने वाली है। आइए जान लेते हैं कि नई सीएम का 100 दिन का क्या प्लान है और वो कौन से 5 बड़े फैसले हैं सीएम रेखा गुप्ता लेने वाली हैं।
1. साफ पानी
रेखा गुप्ता का पहला काम होगा दिल्लीवासियों को साफ पानी मुहैया करवाना। आज की कैबिनेट बैठक में इस पर खास फोकस रखा जाएगा। आप पार्टी की सरकार ने लोगों को साफ पानी के नाम पर जो गंदा पानी दिया उससे दिल्ली के लोग बहुत त्रस्त हैं।
यह भी पढ़ें: Rekha Gupta के CM बनते दिल्ली में ‘आतिशी’ पारी खत्म, Ex CM को अब क्या – क्या मिलेगा?
2. महिलाओं के लिए खुशखबरी
आप सरकार ने दिल्ली की महिलाओं के लिए 2100 रुपये देने का ऐलान किया था। लेकिन बीजेपी सरकार ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए महिलाओं को 25 रुपये देने का ऐलान किया है और गर्भवती महिलाओं को 21000 देने का ऐलान किया है। 8 मार्च यानी महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को 2500 रुपये देने की घोषणा आज होने वाली कैबिनेट बैठक में की जा सकती है।
3. आयुष्मान भारत चिकित्सा बीमा योजना शुरू करना
आज की कैबिनेट बैठक में एक और सबसे अहम फैसला लिया जा सकता है जो है आयुष्मान भारत चिकित्सा बीमा योजना शुरू करना। इस योजना के तहत लोगों को प्राइवेट अस्पताल में भी इलाज की सुविधा दी जाएगी, लेकिन इसके लिए कुछ नियम होंगे।
4. कूड़े के ढेर का सफाया करना
दिल्ली में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों को हटाने का अभियान शुरू करने का ऐलान भी आज होने वाली कैबिनेट बैठक में हो सकता है। इससे देश की राजधानी दिल्ली को सुंदर बनाने की पहल की जाएगी। वहीं सीवर और गंदे नालों को भी साफ करने का अभियान जल्द चलाया जा सकता है।
5. स्वच्छ यमुना का लक्ष्य
प्रदुषित यमुना को साफ करने के लिए आज की कैबिनेट बैठक में बात की जा सकती है। आप सरकार की हार का सबसे बड़ा कारण यमुना की गंदगी ही है। झाग से भरी यमुना नदी को भी जल्द से जल्द स्वच्छ बनाने के लिए अभियान शुरू किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Delhi BJP CM का शपथ ग्रहण 20 फरवरी को ही क्यों? क्या कहती है वक्त की ‘रेखा’
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 hrs agoदिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
9 hrs ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
1 day agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
1 day agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
1 day agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
1 day agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
1 day agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
1 day ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
1 day agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines