दिल्ली में मस्जिद के पास अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन, भड़के लोगों का पुलिस पर पथराव, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Delhi Bulldozer Action: दिल्ली में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला तो लोग भड़क गए. उन्होंने अवैध निर्माण हटाने आई पुलिस और अधिकारियों पर पथराव किया. पुलिस ने भी उग्र होती भीड़ को खदेड़ने के लिए हल्के बल का प्रयोग किया. मामला तुर्कमान गेट इलाके का है, जहां मस्जिद के पास अवैध निर्माण हटाने का आदेश जारी हुआ है.

Delhi Bulldozer Action

दिल्ली में उग्र होती भीड़ को खदेड़ती पुलिस.

Bulldozer Action in Delhi: दिल्ली में तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम का बुलडोजर एक्शन हुआ, जिसे देखकर लोग भड़क गए और विरोध जताते हुए उन्होंने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. आधी रात के बाद अवैध निर्माण हटाने आए प्रशासन के अधिकारियों और पुलिस टीम पर पथराव किया. उग्र होती भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने हल्के बल का इस्तेमाल किया. आंसू गैस के गोले छोड़े और भीड़ को खदेड़ा. वहीं 8 लोगों के हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया. इलाके में पूरी रात करीब 30 बुलडोजर अवैध निर्माण हटाते रहे.

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने जारी की है एडवाइजरी

दिल्ली पुलिस ने तुर्कमान गेट इलाके में फैले तनाव के मद्देनजर आस-पास का इलाका सील करके सड़कें बंद कर दी हैं. इसके लिए एक एडवाइजरी जारी की गई है, जिसके अनुसार आज रामलीला मैदान और इसके आस-पास के इलाकों में ट्रैफिक स्लो होने से भारी जाम हो सकता है. JLN मार्ग, अजमेरी गेट और मिंटो रोड पर ट्रैफिक धीमा रहेगा. दिल्ली गेट, BSZ मार्ग और NS मार्ग पर भी ट्रैफिक पर दबाव रह सकता है.

विज्ञापन

आज कमला मार्केट गोल चक्कर से हमदर्द बिल्डिंग के आगे से होते हुए आसफ अली रोड तक जाने का रास्ता बंद रहेगा. कमला मार्केट गोलचक्कर से होते हुए JLN मार्ग पर और दिल्ली गेट से JLN मार्ग की तरफ जाने वाले वाहनों पर भी रोक रहेगी. मिरदर्द चौक से होते हुए गुरु नानक चौक की ओर महाराजा रणजीत सिंह मार्ग तक जाने का रास्ता भी कार्रवाई पूरी होने तक बंद रखा जाएगा तो लोग पूरा सहयोग करें.

हाई कोर्ट के आदेश पर हो रही कार्रवाई

सेंट्रल रेंज के जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस मधुर वर्मा ने बताया कि दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर अवैध निर्माण हटाया जा रहा था. 7 जनवरी दिन बुधवार को अलसुबह नगर निगम की टीम पुलिस को साथ रामलीला मैदान के पास तुर्कमान गेट इलाके में गई थी, जहां फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध निर्माण को ढहाना था. चारों तरफ बैरिकेडिंग करके जैसे ही कर्मचारियों ने बुलडोजर एक्शन शुरू किया, लोग नारेबाजी करने लगे. पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे भड़क गए और पत्थरबाजी करने लगे. देखते ही देखते उपद्रवियों ने हंगामा मचा दिया.

विज्ञापन

दवाखाना और बारात घर अवैध निर्माण

मजबूरन पुलिस को उपद्रवियों का दमन करने के लिए बल का प्रयोग करना पड़ा. इसके लिए पहले आंसू गैस के गोले छोड़े. फिर लाठियां भांजते हुए भीड़ को खदेड़ा. हंगामे के चलते पुलिस को अपनी कार्रवाई भी बीच में रोकनी पड़ी. बता दें कि दिल्ली नगर निगम ने रामलीला मैदान क्षेत्र में सर्वे किया था, जिसके मुताबिक मस्जिद से सटा दवाखाना और बारात घर अवैध तरीके से बनाया गया है. हाई कोर्ट से आदेश लेकर नगर निगम की टीम इसी अवैध निर्माण को हटाने के लिए आई थी, लेकिन लोगों के विरोध के चलते टीम अपना काम पूरा नहीं कर पाई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ