Union Budget 2025 : बजट 2025 में BJP ने ‘मिडिल क्लास’ को लेकर बड़ा दांव खेला है। दरअसल, 5 फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने हैं। हाल ही में आप के संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार से सालाना आय पर इनकम टैक्स छूट 7 से 10 लाख करने की बड़ी मांग की थी। जबकि केंद्र सरकार ने दस की बजाए 12 लाख तक की सालाना आय पर टैक्स छूट का ऐलान किया है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में ऐलान करते हुए स्पष्ट किया कि 12 लाख तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा सीनियर सिटीजन के लिए उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए TDS की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख कर दी गई है।
सरकार बनी तो हम मिडिल क्लास को टैक्स से राहत देने का काम करेंगे
केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली में अगर चौथी बार हमारी सरकार बनी तो हम ‘मिडिल क्लास’ को टैक्स से राहत देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा था कि ‘मिडिल क्लास’ परेशान है। इस क्लास में आने वाले लोगों पर टैक्स का बोझ है। उन्होंने आगे कहा था कि ‘मिडिल क्लास’ का एक बहुत बड़ा वर्ग है जो टैक्स स्लैब के बीच में पिसकर रह गया है। ये क्लास न इधर का है, न उधर का है, पूर्व सीएम का कहना कोई भी पार्टी आज ‘मिडिल क्लास’ के हित की बात करने को तैयार नहीं है।
बजट 2025 के अनुसार किसे देना होगा टैक्स?
- 0-12 लाख तक कोई टैक्स नहीं
- 12-15 लाख तक 15 प्रतिशत टैक्स
- 15-20 लाख तक 20 प्रतिशत टैक्स
- 20-25 लाख तक 25प्रतिशत टैक्स
- 25 लाख से ज्यादा पर 30 प्रतिशत टैक्स
ये भी पढ़ें: Budget में New Tax Slab का ऐलान, कितनी इनकम पर लगेगा कितना टैक्स, यहां देखें लिस्ट
संबंधित खबरें
राहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
4 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
14 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
16 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
18 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
18 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
19 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
21 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
21 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
22 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines