Brij Bhushan Sharan Singh: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगट ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए आरोप लगाया कि भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के चीफ बृजभूषण शरण सिंह कई साल से महिला पहलवानों का यौन शोषण कर रहे हैं। पहलवानों ने यह भी आरोप लगाया है कि लखनऊ में राष्ट्रीय शिविर में कई कोचों ने महिला पहलवानों का शोषण किया है, जिससे सरकार को आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन करना पड़ा।
बता दें कि भारतीय पहलवान विनेश फोगट, साक्षी मलिक, सुमित मलिक और बजरंग पुनिया समेत अन्य रेसलर्स लगातार दूसरे दिन नई दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच गुरुवार को खेल मंत्रालय के न्योते पर प्रदर्शनकारी पहलवानों का प्रतिनिधिमंडल बातचीत के लिए शास्त्री भवन पहुंचा।
और पढ़िए – ‘प्लीज इसे राजनीतिक न बनाएं’, जंतर-मंतर पहुंची वृंदा करात के सामने बजरंग पूनिया ने जोड़ा हाथ
बृज भूषण शरण सिंह कौन हैं?
उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष हैं। वे 2011 से इस पद पर बने हुए हैं। छह बार के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गोंडा, कैसरगंज और बलरामपुर निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व किया है।
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के निवासी बृजभूषण सिंह युवावस्था के दौरान पहलवान रह चुके हैं। वे 1980 के दशक में छात्र राजनीति में शामिल हुए। अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन के समय उनकी उग्र ‘हिंदुत्व छवि’ ने अलग पहचान दिलाई।
और पढ़िए – WFI चीफ बृजभूषण सिंह बोले- आज राजनीतिक साजिश का करूंगा पर्दाफाश
1991 में पहली बार लड़ा था चुनाव
बृजभूषण शरण सिंह ने पहली बार 1991 में चुनाव लड़ा और 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कैसरगंज सीट से जीत हासिल की। उस दौरान वे समाजवादी पार्टी में थे। 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले बृजभूषण शरण सिंह भाजपा में शामिल हो गए। इसके बाद 2014 और 2019 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर लोकसभा के लिए चुने गए।
बृजभूषण शरण सिंह बाबरी विध्वंस मामले के अभियुक्तों में से एक थे जिन्हें बाद में अदालत ने बरी कर दिया था। उनका नाम उन 40 नेताओं की सूची में भी था जिनके खिलाफ आरोप तय किए गए थे। इस लिस्ट में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम शामिल था, जिन्हें 2020 में बरी कर दिया गया था।
राज ठाकरे को सबक सिखाने की भी दी थी धमकी
अपनी अलग शैली और अपनी मुखर बयानबाजी के लिए जाने जाने वाले सिंह ने लगभग एक दशक से महासंघ पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। बता दें कि जब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे की भाजपा से नजदीकी बढ़ रही थी तब बृजभूषण शरण सिंह ने अयोध्या में प्रवेश करने पर राज ठाकरे को सबक सिखाने की धमकी दी थी।
वहीं, अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब देते हुए 66 साल के सिंह ने कहा, “यौन उत्पीड़न के सभी आरोप झूठे हैं, और अगर वे सही पाए गए तो मैं फांसी लगा लूंगा। उन्होंने कहा कि मैंने बजरंग पुनिया सहित पहलवानों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
2 hrs agoदिवाली पर स्मॉग की चादर में लिपटी दिल्ली, आज रात के बाद बिगड़ेंगे हालात
4 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 9 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
9 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
13 hrs agoदिवाली पर दिल्ली-NCR में 'जहरीली' धुंध, 10 से ज्यादा इलाकों में AQI 400 पार
15 hrs agoदिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
1 day agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
1 day agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
1 day agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines