ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 से जुड़े वीआईपी और वीवीआईपी की आने-जाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को रात 8:30 बजे तक रूट डायवर्जन और प्रतिबंधों की घोषणा की है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 12-13 सितंबर को भारत मंडपम में होने वाले शिखर सम्मेलन से पहले एक विस्तृत परामर्श (Traffic Advisory) जारी किया है . ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, वीवीआईपी और वीआईपी के आने-जाने की वजह से 35 से अधिक रूट प्रभावित रहेंगे और 22 जगहों पर रूट डायवर्जन किया जाएगा. यह दोपहर 2 बजे से रात 8:30 तक लागू रहेगा.
कौन-कौन से मार्ग रहेंगे प्रभावित
शिखर सम्मेलन के चलते प्रभावित सड़कों में सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, तीस जनवरी मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, मथुरा रोड, मोती लाल नेहरू मार्ग, डॉ जाकिर हुसैन मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू रोड, सत्य मार्ग, शांति पथ, जनपथ, अशोक रोड, बाराखंभा रोड, टॉलस्टॉय मार्ग, राजेंद्र सिंह फ्लाईओवर, नीति मार्ग, पंचशील मार्ग, कमाल अतातुर्क मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम रोड, प्रेस एन्क्लेव रोड, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, जोसेफ ब्रोज़ टीटो मार्ग और लाला लाजपत राय मार्ग शामिल हैं.
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक पर मथुरा रोड और तिलक मार्ग की ओर जाने वाले ट्रैफिक को अनुमति नहीं दी जाएगी. ट्रैफिक को बहादुरशाह जफर मार्ग और आईपी मार्ग या दिल्ली गेट की तरफ मोड़ दिया जाएगा. राम चरण अग्रवाल चौक (आईटीओ), मीर दर्द चौक और मध्य दिल्ली के आसपास के अन्य स्थलों पर भी इसी तरह की व्यवस्था रहेगी. प्रतिबंध के चलते कस्तूरबा गांधी मार्ग, जनपथ, कनॉट प्लेस, पटेल चौक, आरएमएल अस्पताल चौराहा, वंदे मातरम मार्ग, धौला कुआं, मोती बाग, अफ्रीका एवेन्यू, लोधी रोड, मथुरा रोड और रिंग रोड के आसपास के मार्ग भी प्रभावित होंगे.
मेट्रो स्टेशन पूरी तरह से संचालित
ट्रैफिक पुलिस ने हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों और आईएसबीटी की तरफ जाने वाले लोगों से घर से जल्दी एवं ज्यादा समय लेकर निकलने को कहा है. यह भी हिदायत दी है कि ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करें. मेट्रो के सभी स्टेशन पूरी तरह से चलते रहेंगे और हवाई अड्डे की तरफ जाने वाले लोगों को मेट्रो का इस्तेमाल करने को कहा गया है. ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि इमरजेंसी और एंबुलेंसों को बाधा से मुक्त मार्ग मिलेगा.
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
3 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
6 hrs agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
7 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
8 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
10 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
10 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
12 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
13 hrs agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines