दिल्ली के ताज पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. खुफिया एजेंसी इसको लेकर अलर्ट हो गईं हैं. ताज पैलेस एक फाइव स्टार होटल है. यह दिल्ली के पॉश इलाके चाणक्यपुरी में है. यहां अक्सर कई डिप्लोमेट, नेता, बिजनेसमेन समेत कई वीआईपी और वीआईआईपी ठहरते हैं. इसी वजह से खुफिया एजेंसी इस धमकी को बेहद संवेदनशीलता से देख रही हैं. एजेंसियों ने पुलिस के साथ मिलकर जांच शुरू कर दी है. 12 सितंबर को दिल्ली और मुबंई हाईकोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी.
धमकी निकली अफवाह
किसी बदमाश ने होटल मैनेजमेंट को मेल भेजकर बम की धमकी दी थी. धमकी मिलते ही पुलिस और एजेंसियां मामले में तुरंत जुट गईं. जांच के बाद पुलिस ने बताया कि यह जांच में कुछ नहीं मिला. इसके बाद अफवाह करार दिया गया. वहीं ताज पैलेस के प्रवक्ता ने बताया कि गहन सुरक्षा जांच के बाद धमकी झूठी निकली. हमारे मेहमानों और कर्मचारियों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है और हम लगातार सतर्क हैं.
यह भी पढ़ें: दिल्ली और बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया परिसर
मुंबई और दिल्ली हाईकोर्ट में बम की धमकी भी निकली अफवाह
12 सितंबर की दोपहर को पहले दिल्ली हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली. दिल्ली पुलिस ने तुरंत कोर्ट खाली कराना शुरू कर दिया. बदमाशों ने 3 कोर्ट रूम में बम होने की बात कही थी. साथ ही दोपहर 2 बजे तक कोर्ट परिसर खाली करने की धमकी दी थी. पुलिस ने वकील, जज, स्टॉफ को कोर्ट से बाहर निकाल लिया था. कुछ ही देर बाद मुंबई हाईकोर्ट में बम की धमकी का मेल आया. मुंबई पुलिस ने वहां भी सभी को बाहर निकाल दिया था। कई घंटों तक दोनों हाईकोर्ट का काम बाधित रहा था. जांच में पता चला कि दोनोंं कोर्ट के लिए मिले मेल फर्जी थे.
यह भी पढ़ें: बम निरोधक दस्ता कैसे करता है काम? किन उपकरणों से लैस होती टीम, 3 पॉइंट में समझें
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
3 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
7 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
10 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
11 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
12 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
12 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
13 hrs agoराहुल गांधी लगातार जनता को भड़काने के लिए ऐसी भाषा बोल रहे हैं- कंगना
21 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
1 day agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines