News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Navjot last rites navnoor birthday and Gaganpreet Blood sample report: बीएमडब्ल्यू हादसे में आरोपी कार चालक गगनदीप कौर की ब्लड सैंपल की रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में खून में अल्कोहल की मात्रा नेगेटिव मिली है। हादसे में जान गंवाने वाले वित्त मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह के परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक और जहां नवजोत सिंह के शव का आज दिल्ली के पश्चिमी जिले के स्थित डीडीयू अस्पताल में पोस्टमार्टम हो रहा है। वहीं, उसके बेटे नवनूर का आज बर्थडे है। परिवार के सभी सदस्य और दोस्त सब डीडीयू की मोर्चरी में पहुंच गए हैं।
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर काफी गमगीन माहौल में नवजोत के पिछले 20 साल से पारिवारिक मित्र ऋषभ ने पुरानी यादें ताजा कीं। ऋषभ कहीते हैं कि आज का दिन काफी दुख भरा है क्योंकि आज ही उसके दोस्त का अंतिम संस्कार है और आज ही उसके दोस्त के बेटे नवनूर का 22 वां जन्मदिन है।
इससे भी दुख की बात यह की जन्मदिन पर नवजोत ने अपने बेटे के लिए जो गिफ्ट बुक किया था वह आज सुबह-सुबह उसके बेटे को मिला। उसके बेटे को कुछ दिनों से खाना बनाने का शौक था, इसलिए नवजोत ने अपने बेटे के जन्मदिन पर एयर फ्रायर और शर्ट बुक किया था जो आज आया है।
ऋषभ आगे कहते हैं कि मैं अपने दोस्त नवजोत के अंतिम संस्कार वाले दिन कैसे उसके बेटे को जन्मदिन की बधाई दूं, क्योंकि दूसरी तरफ नवजोत का क्रीमेशन है। ऋषभ के दोस्त ने बताया कि नवजोत काफी अच्छे अधिकारी थे क्योंकि बुलेट ट्रेन के प्रोजेक्ट को लेकर भारत सरकार ने उन्हें जापान भेजा था तो ऑपरेशन सिंदूर के बाद वह संयुक्त राष्ट्र संघ में भी स्पीच देने गए थे। उसके दोस्त के अनुसार नवजोत घूमने के काफी शौकीन थे। वह भारत के अलग-अलग शहरों के साथ-साथ विदेश में घूमने जाते थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें दिल्ली, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।