जोरदार धमाका और टूट गए घरों के शीशे, दिल्ली के रोहिणी में विस्फोट की जांच करने पहुंची NSG-एंटी टेरर यूनिट

Delhi School Explosion News: अचानक जोरदार धमाका हुआ और आसमान धुएं के गुबार से भर गया। धमाके की आवाज सुनकर लोगों में अफरा तफरी मच गई। हालांकि धमाका कैसे हुआ? अभी तक यह पता नहीं चल पाया है, लेकिन दिल्ली पुलिस अचानक हुए धमाके से असमंजस में है।

Delhi Blast

Delhi Blast

Blast in Delhi Outside School: दिल्ली के रोहिणी में प्रशांत विहार इलाके में आज सुबह जोरदार धमाका हुआ। CRPF स्कूल के पास विस्फोट होने से इलाके में दहशत फैली गई। धमाके की आवाज सुनने के बाद लोगों ने आसमान में धुएं का गुबार देखा तो अफरा तफरी मच गई। सुबह पौने 8 बजे की घटना है। गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से जांच रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन

धमाके की खबर मिलते ही रोहिणी पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि धमाका कैसे हुआ है? लेकिन दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। क्राइम ब्रांच की टीम, बम निरोधक दस्ता, फायर ब्रिगेड और डॉग स्कवाड को भी बुलाया गया है। NSG और एंटी टेरर यूनिट की टीम भी जांच के लिए पहुंच गई है।

विज्ञापन

30 फीट दूर तक हुआ धमाके का असर

रोहिणी के DSP अमित गोयल ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि धमाका किसमें हुआ है और कैसे हुआ है? इसका पता लगाने के लिए NSG एक्सपर्ट बुलाए गए हैं, लेकिन घटनास्थल की प्राथमिक जांच करने पर पता चला कि स्कूल की जिस दीवार के पास धमाका हुआ है, वहां से दुर्गंध आ रही थी। धमाके से स्कूल से सटी दुकान, आस-पास खड़ी कारों और घरों के शीशे टूट गए।

विज्ञापन

लोगों का कहना है कि धमाका इतना ज़ोरदार था कि करीब 30 मीटर की दूरी तक इसका असर देखने को मिला। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम की जांच रिपोर्ट के बाद की कुछ बता पाएंगे कि आखिर धमाके की वजह क्या है? स्कूल के पास मिठाई की दुकानें भी हैं, ऐसे में शक है कि किसी के सिलेंडर में धमाका हो सकता है।

विज्ञापन

और जानकारी मिलते ही खबर अपडेट की जाएगी…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ