हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

महरौली BJP प्रत्याशी के विरोध में बीजेपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लहराए पोस्टर

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली में आज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने महरौली विधानसभा से प्रत्याशी गजेंद्र यादव के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने इस दौरान पोस्टर लहराए और प्रत्याशी बदलने की मांग की।

विज्ञापन
Mehrauli Candidate Gajendra Yadav

BJP Worker Protest Against Mehrauli Candidate: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का आगाज हो चुका है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने बुधवार को चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होगा, वहीं 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस बीच बीजेपी उम्मीदवारों का विरोध शुरू हो गया है। बुधवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने महरौली विधानसभा से पार्टी के उम्मीदवार गजेंद्र यादव के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ‘बलात्कारी गजेंद्र यादव को हटाए, भाजपा को जिताए’ जैसे पोस्टर भी लहराए।

बीजेपी ने 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें गजेंद्र यादव का नाम भी शामिल था। टिकट मिलने पर उन्होंने खुशी प्रकट करते हुए कहा था कि बीजेपी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो आम पार्टी कार्यकर्ताओं को टिकट देती है। बता दें कि इस सीट से आम आदमी पार्टी ने महेंद्र चैधरी को प्रत्याशी बनाया है। जबकि आप ने पुष्पा सिंह को मैदान में उतारा है। गजेंद्र यादव के अलावा बिजवासन विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी कैलाश गहलोत को लेकर सवाल खड़े हो चुके हैं। कुछ दिनों पहले बिजवासन क्षेत्र की महिलाओं ने उनका विरोध किया था।

ये भी पढ़ेंः ‘AAP ने तार-तार की राजनीतिक मर्यादा’; BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी भड़के, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उठाए सवाल

बदजुबानी को लेकर केंद्रीय नेतृत्व सख्त

बता दें कि बीजेपी हाईकमान इन दिनों नेताओं की बदजुबानी को लेकर काफी सख्त है। पिछले दिनों कालकाजी से पार्टी के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी सीएम और प्रतिद्वंदी आतिशी के खिलाफ विवादित बयान दिया था। बिधूड़ी ने आतिशी के अलावा प्रियंका गांधी पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद पार्टी बैकफुट पर आ गई। हालांकि पार्टी नेताओं ने उनके बयान के लिए खेद प्रकट किया है। इसके अलावा रमेश बिधूड़ी ने भी माफी मांग ली है।

गौरतलब है कि आप 70 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है, जबकि बीजेपी 29 और कांग्रेस 48 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। खबर है कि बीजेपी आज-कल में ही प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर सकती है।

ये भी पढ़ेंः ‘आतिशी ने 3 महीने तक घर का कब्जा क्यों नहीं लिया?’ ‘शीशमहल’ को लेकर BJP ने AAP से पूछे सवाल?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें