हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आखिरकार बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने मांगी माफी, बोले- शब्दों से चोट पहुंची इसलिए कोई जस्टिफिकेशन नहीं

Delhi Assembly Election : भाजपा नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पूर्वांचल के लोगों से माफी मांगी है। उन्होंने वीडियो शेयर कर कहा है कि वे यूपी और बिहार के लोगों का बहुत सम्मान करते हैं।

विज्ञापन

Delhi Election :  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पूर्वांचल समाज के लोगों से माफी मांगी है और कहा कि मैं जस्टिफिकेशन नहीं देना चाहता हूं क्योंकि मेरा आपके साथ बहुत गहरा रिश्ता है। शहजाद पूनावाला ने आगे कहा कि मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। मैं यूपी और बिहार के लोगों, खासकर मेहनतकश लोगों को बहुत सम्मान देता हूं।

मनोज तिवारी ने की थी माफी की मांग

शहजाद पूनावाला के विवादित बयान से सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया था। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने एक वीडियो जारी कर उनके बयान की आलोचना की थी और माफी मांगने के लिए कहा था। उन्होंने एक वीडियो जारी कर शहजाद पूनावाला के बयान पर कहा था कि आजकल पूर्वांचल समाज को गाली देने और अपशब्द कहने का जैसे एक फैशन चल पड़ा है। पूर्वांचली लोग अपनी मेहनत से अपनी पहचान बनाते हैं।

विज्ञापन

क्यों खड़ा हुआ था विवाद?

शहजाद पूनावाला ने एक टीवी डिबेट में आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता को अपशब्द कह दिया था। इसे एक बड़ा मुद्दा बना दिया गया। दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस पर जमकर राजनीति शुरू हो गई। इस पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने शहजाद पूनावाला की क्लास लगाई थी और माफी मांगने की मांग की थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola