Delhi MCD Election 2022: बीजेपी का आप पर वार, कहा-मोहल्ला सभा में हुई हेराफेरी

संबित पात्रा

संबित पात्रा

विज्ञापन

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली में नगर निगम चुनावों को लेकर प्रचार चल रहा है। अलग-अलग पार्टियां अपने तरीके से लोगों को लुभाने में लगी हैं। इस बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चालू है। बुधवार को बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने आप पार्टी के मोहल्ला सभाओं पर कई सवाल खड़े किए।

विज्ञापन

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हाल ही में दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनावी जुमला छोड़ा है कि वह नगर निगम में आरडब्ल्यूए की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। वह स्थानीय आरडब्ल्यूए को ओर सशक्त करेंगे। वह मीनी पार्षद बनाएंगे।

बीजेपी ने किया 12 घंटे रिसर्च 

आगे प्रवक्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस पर बीजेपी ने 12 घंटे रिसर्च किया है। जिसके बाद पता चला है कि पहली बार 2013 में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली नगर स्वराज बिल लेकर आने का वादा किया था। जिससे हर विधानसभा में विकास कार्य करने की बात कही गई थी। प्रवक्ता ने दावा किया कि लेकिन आज तक ऐसा कोई बिल नहीं आया है।

मोहल्ला सभाओं का बजट मिसिंग

मीडिया में आई खबरों का हवाला देते हुए आगे बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मौहल्ला सभा क्रांतिकारी होगा। उन्होंने इस पर एक किताब भी लिखी थी। उन्होंने कहा कि 12 विधानसभाओं में मौहल्ला सभा के लिए कुल करीब 55 लाख रुपए दिए भी गए। लेकिन यह पैसे कहा गए, किस पर खर्च हुए किसी को पता नहीं। उन्होंने कहा कि अलग-अलग विधानसभाओं में 20 करोड़ रुपए दिया जाना था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इन सभाओं का बजट मिसिंग है। जिन जगहों पर पार्क, लाइब्रेरी आदि बननी थी वजह जगह खाली पड़ी हैं। वहां काम रुका हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ