Bjp spokesperson gaurav bhatia allegation: भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीजेपी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में केजरीवाल को भाटिया ने शराब घोटाले का किंगपिन बताया। न्यूज क्लिक मामले में भाटिया ने कहा कि कई लोग ईमानदार पत्रकारों को बदनाम कर चुके हैं। विदेश से भी भारत को कमजोर करने की साजिश रची गई है। जब कार्रवाई होती है, तो कुछ लोग हल्ला करते हैं।
न्यूज क्लिक के फाउंडिंग मेंबर के खिलाफ पुलिस के पास मनी लांड्रिंग और uapa के पुख्ता सबूत हैं। भाटिया ने कहा कि कोई भी चीनी दलाल कानून से ऊपर नहीं है। देश की जनता पीएम के साथ है। देश की संस्थाओं के साथ है। तेजस्वी यादव की जैसी सोच है, वे वैसी ही बात करेंगे। जमीन दो नौकरी लो अपने परिवार के बीच ही किया है। इस मामले में कोर्ट ने बेल दी है। न्यायालय और जांच एजेंसी भी काम कर रही है।
यह भी पढ़ें-Land For Job स्कैम मामले में लालू, राबड़ी और तेजस्वी को राहत, दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दी बेल
भाटिया ने आरोप लगाया कि आरोपी दिनेश अरोड़ा भी स्वीकार कर चुका है कि मीटिंग सीएम हाउस में हुई थी। केजरीवाल के इशारे पर ही संजय सिंह ने 32 लाख रुपये चेक से पार्टी फंड में जमा करने की बात कही। एक सांसद इस पैसे के लिए वसूली कर रहा है, जो चिंता की बात है। ये लोग खुद को आम आदमी बता रहे हैं। लेकिन जब इनके खिलाफ कार्रवाई होती है, तो इसे राजनीतिक द्वेष बताया जाता है। जबकि आम आदमी पर छोटी सी बात को लेकर कार्रवाई हो जाती है।
केजरीवाल के खिलाफ लगाए गंभीर आरोप
भाटिया ने केजरी को पैसे नहीं लिए जाने को लेकर सामने आने की चुनौती दी। कहा कि मनीष को उन्होंने कट्टर ईमानदार बताया था। जो कट्टर बेईमान निकले। जिनको हाई कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। भाटिया ने कहा कि जब कार्रवाई होती है, तो कुछ चीन से फंडेड पत्रकारों और नेताओं को भी दर्द होता है।
केजरीवाल को लेकर कहा कि आज उनका बायां हाथ घबराकर हिल रहा है। जिस दाहिने हाथ को वे कट्टर ईमानदार का सर्टिफिकेट देते थे, वो 7 महीने से जेल में है। दूसरे हाथ संजय सिंह के घर पर जांच एजेंसियों की रेड हुई है। दिल्ली के शराब घोटाले के बाद देश और दिल्ली की जनता जान चुकी है कि किंगपिन केजरीवाल हैं।
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
6 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
8 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
13 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
14 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
20 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 day agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines