Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान हो चुका है। राजधानी की 70 सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होना है, जबकि 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस बीच बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर भाजपा की कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज, प्रवीण खंडेलवाल, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली चुनाव में बीजेपी के प्रभारी बैजयंत पांडा, विधायक विजेंद्र गुप्ता और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा बैठक में शामिल हुए। बैठक में अमित शाह भी मौजूद रहे। बैठक में बचे हुए 41 उम्मीदवारों के नाम पर मंथन हुआ।
कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होकर बाहर निकले उत्तर पश्चिमी दिल्ली के सांसद योगेंद्र चंदौलिया ने बताया 41 सीटों पर हमारी राय मांगी गई। हमारा जो सर्वे हुआ है, उसको सांसदों की राय से मैच किया जाएगा। इसके बाद उसको कंसीडर किया जाएगा। हमारे नेता एक-एक सीट और उम्मीदवार पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद आज उम्मीदवारों की दूसरी सूची जा जाएगी।
सांसदों को मिल सकता है मौका
दूसरी सूची में कई सांसदों को उतारा जा सकता है। जिसमें मीनाक्षी लेखी, डाॅ. हर्षवर्धन और हंसराज हंस को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। इसके अलावा पार्टी कालकाजी से अपना उम्मीदवार भी बदल सकती है। पार्टी ने यहां से रमेश बिधूड़ी को सीएम आतिशी के खिलाफ प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने सीएम आतिशी और प्रियंका गांधी के खिलाफ विवादित बयान दिया था।
ये भी पढ़ेंः Nupur Sharma की दिल्ली BJP में फिर से एंट्री! बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की अटकलें
नई दिल्ली और कालकाजी में रोचक मुकाबला
बता दें कि बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट 4 जनवरी को जारी की थी लिस्ट में 29 नाम थे। इनमें 7 नेता ऐसे थे जो आप और कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए थे। बता दें कि कांग्रेस ने अब तक 70 में से 48 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। जबकि आप ने सभी सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। इस बार कालकाजी सीट पर काफी रोचक मुकाबला होने जा रहा है। कांग्रेस ने यहां से अलका लांबा, आप ने सीएम आतिशी और बीजेपी ने यहां से रमेश बिधूड़ी को प्रत्याशी बनाया है।
कालकाजी के अलावा पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भी इस बार दो पूर्व सीएम के बेटे मैदान में हैं। बीजेपी ये यहां पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा को उतारा है, जबकि कांग्रेस ने पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को प्रत्याशी बनाया है।
ये भी पढ़ेंः क्यों बना INDIA गठबंधन? दिल्ली चुनाव के बीच कांग्रेस नेता की आई प्रतिक्रिया
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
10 hrs agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल
14 hrs agoAAP को तगड़ा झटका, कांग्रेस से जुड़ीं प्रियंका कक्कड़; बताया क्यों छोड़ी आम आदमी पार्टी
17 hrs agoDU ने खत्म की 28 क्रेडिट की अनिवार्यता, कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
18 hrs agoदिल्ली में रिपीट हुआ 'रिया अहीर मोमेंट', जंतर-मंतर पर महिला ने रोकी प्रदर्शनकारियों से भरी बस, देखें वीडियो
19 hrs agoDelhi to Bihar Bus Service: छठ पूजा पर घर जाने वालों की मौज! दिल्ली सरकार शुरू करेगी सीधी बसें; जानें रूट और कितना होगा किराया
20 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल, जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा बल; चप्पे-चप्पे पर नजर
21 hrs agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
23 hrs agoदिल्ली के 190 पार्क 'हाई रिस्क' घोषित, सिर्फ 16 में CCTV कैमरे; सुरक्षा ऑडिट में बड़ा खुलासा
1 day agoCEC के खिलाफ प्रदर्शन : आतिशी, संजय सिंह समेत 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट बंद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines