BJP Poster War Against I. N. D. I. A.: दिल्ली भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री के संदेश के आधार पर विपक्षी दलों के I. N. D. I. A. गठबंधन के खिलाफ ‘पोस्टर वार’ छेड़ दिया है। प्रधानमंत्री के 9 अगस्त को किए गए ऐलान और गृहमंत्री अमित शाह द्वारा सदन में गठबंधन को परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण पर सीधा निशाना साधने के बाद भाजपा ने पूरी दिल्ली में इन्हीं नारों के साथ होर्डिंग्स और यूनीपोल लगाए हैं।
दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष विष्णु मित्तल की ओर से पूरी दिल्ली में भ्रष्टाचार क्विट इंडिया, परिवारवाद क्विट इंडिया, तुष्टीकरण क्विट इंडिया जैसे नारों के साथ होर्डिंग लगाए हैं। हॉर्डिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की फोटो भी लगी है।
पीएम मोदी ने बोला था हमला
गौरतलब है कि 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इशारों में विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा था कि पूरा देश हर तरह की बुराइयों से छुटकारा चाहता है। उन्होंने भ्रष्टाचार क्विट इंडिया, परिवारवाद क्विट इंडिया जैसे नारे कैडर तक संदेश पहुंचाने के लिए दिए थे।
‘घमंडिया गठबंधन’ बुराइयों का पुतला
भाजपा के एक नेता ने कहा कि ‘घमंडिया गठबंधन’ बुराइयों का पुतला है। विपक्ष के गठबंधन में परिवारवाद हावी है। 12 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले इन लोगों ने किए हैं। वोट के लिए तुष्टीकरण इनकी नीति है। जनता इन सभी बुराइयों से छुटकारा चाहती है। इसलिए नाम बदलना, चेहरा बदलना काम नहीं आयेगा। एक बार फिर 2024 में रिकॉर्ड बनाकर नरेंद्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
संबंधित खबरें
दिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 hr agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
3 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
8 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
18 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
22 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
22 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
23 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
1 day agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines