BJP National Executive Meet: भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के भाजपा अध्यक्ष की जमकर तारीफ की। तेलंगाना भाजपा प्रमुख बंदी संजय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आकर्षण का केंद्र थे। पीएम मोदी ने बंदी संजय की ‘प्रजा संग्राम यात्रा’ की प्रशंसा की और सभी राज्यों से उनकी यात्रा से सीखने को कहा।
भाजपा के एक महत्वपूर्ण सूत्र ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पहले दिन बंदी संजय ने प्रजा संग्राम यात्रा पर प्रस्तुति दी। यह प्रस्तुति लगभग 1 घंटे तक चली, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने रणनीतिक योजना बनाई और लगातार बाधाओं के बावजूद उन्होंने इस यात्रा को कैसे पूरा किया। इस दौरान उन्होंने आगे की योजनाओं के बारे में भी बताया।
हिंदी में दे रहे थे प्रजेंटेशन, पीएम ने कहा- तेलुगु में बोलिए
बंदी संजय ने हिंदी भाषा में प्रस्तुति शुरू की लेकिन प्रधानमंत्री ने उन्हें तेलुगु भाषा में प्रस्तुति देने को कहा। कहा जा रहा है कि पीएम मोदी समझ रहे थे कि संजय बंदी इस प्रस्तुति को अपनी भाषा में बेहतर तरीके से व्यक्त कर पाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह नहीं चाहते कि भाषा कोई अवरोध पैदा करे। बता दें कि बंदी संजय के प्रेजेंटेशन का हिंदी अनुवाद बाद में तेलंगाना भाजपा प्रभारी तरुण चुघ ने किया।
प्रधानमंत्री मोदी की बातों पर विशेष ध्यान देते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी में वसुंधरा राजे और रमन सिंह दोनों ने प्रजा संग्राम यात्रा के सभी पहलुओं पर बंदी संजय से समझने और सीखने की कोशिश की। बता दें कि इस साल छत्तीसगढ़ और राजस्थान दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं।
और पढ़िए –UBGB Scam: बिहार में इस बैंक के अधिकारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, जानें…
पांच चरणों में पूरी हुई बंदी संजय की प्रजा संग्राम यात्रा
प्रजा संग्राम यात्रा की प्रस्तुति में बंदी संजय ने कहा कि यात्रा पांच चरणों में हुई। लोगों से संवाद के लिए अब तक 116 दिनों में 6 लोकसभा क्षेत्रों, 11 विधानसभा क्षेत्रों और 18 जिलों में जनसभाएं, मंदिर भ्रमण, समूह सभाएं, बड़ी जनसभाएं और प्रमुख मुद्दा आधारित बैठकें हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वेबसाइट से 9,776 लोग जुड़े, जबकि लोगों के जुड़ने के लिए 42,940 मिस्ड कॉल मिलीं। सूत्रों के मुताबिक बंदी संजय जल्द ही बस यात्रा शुरू करेंगे।
यात्रा के असर के बारे में भी बंदी संजय ने दी जानकारी
प्रजा संग्राम यात्रा का असर बताते हुए बंदी संजय ने कहा कि इस यात्रा का इतना असर हुआ है कि अब तेलंगाना में बीजेपी की लहर दिख रही है। बंदी संजय ने दावा किया, “लोगों ने वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। यात्रा के कारण, टीआरएस सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर सत्ता विरोधी लहर स्थापित हो गई है।”
बंदी संजय ने आगे कहा कि यात्रा ने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत किया है और लोगों को एहसास हुआ है कि बीजेपी टीआरएस का विकल्प है। भारी जनसभाओं ने खासकर गांवों में भाजपा के प्रति लोगों के विश्वास और उत्साह को बढ़ाया है। बंदी संजय ने दावा किया कि जाति आधारित यात्रा ने भी सभी जाति समूहों को यह विश्वास दिलाया है कि भाजपा हमेशा उनके प्रति उदार है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
1 hr agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
1 hr agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
4 hrs agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
5 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
6 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
7 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
8 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
10 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
11 hrs agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines