Anurag Thakur Press Conference: भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दिल्ली शराब घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी को घेरा। उन्होंने कहा कि दिल्ली शराब घोटाला 2026 करोड़ का है और राजकोषीय घाटा भी इतना ही हुआ है। यह कैग रिपोर्ट कह रही है। आम आदमी पार्टी स्वराज से शराब पर आई। झाड़ू से शराब पर आए। 8 मंत्री और 15 विधायक जेल गए। खुद अरविंद केजरीवाल जेल गए और मुख्यमंत्री की कुर्सी गंवाई। आप के पाप बहुत बड़े हैं।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि आप ने पाठशाला की जगह मधुशाला खोली। CAG रिपोर्ट ने दिल्ली के घोटाले को लेकर 10 फ़ाइंडिंग दी हैं। राजकोषीय घोटाला 2026 करोड़ का है। घोटाले के किंगपिन अरविंद केजरीवाल हैं। 2026 करोड़ का घोटाला राज्य का नुकसान है। अरविंद केजरीवाल बताएं कि इसका मुनाफा किसके पास गया? आम आदमी बताए कि दुल्हा या दुल्हन होगा? उसके सारे नेता तो जेल जा चुके हैं। उनकी पार्टी में एक भी ईमानदार आदमी नहीं बचा।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि आपदा का दिल्ली की सत्ता से जाना जरूरी है। कोरोना काल में जब सुविधाओं की कमी थी, तब आम आदमी पार्टी शराब घोटाले का ताना बाना बुनने में मस्त थी और जनता महामारी से त्रस्त थी। ऐसी सरकार से क्या उम्मीद की जा सकती है? दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने 10 साल में सिर्फ घोटाले किए। जनता के बारे में कुछ नहीं सोचा।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा कौन है? आतिशी खुद का मुख्यमंत्री नहीं मानती। आप के पास कोई ईमानदार नेता नहीं है। इसलिए दिल्ली की जनता के मन बना लिया है कि अब आप को सत्ता से बेदखल करना है। दिल्ली की जनता डबल इंजन की सरकार चाहती है, इसलिए इस बार भाजपा को बहुमत से जिताएगी। दिल्ली की जनता चाहती है कि उसे भी केंद्र की योजनाओं का लाभ मिले। भाजपा की सरकार आने पर सभी वादे पूरे किए जाएंगे।
संबंधित खबरें
दिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
41 mins agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
46 mins agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
2 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 hrs agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
4 hrs agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
5 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
19 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
20 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines