Delhi Assembly: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण के मुद्दे को उजागर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक सोमवार को ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर और ऑक्सीजन मास्क लगाकर दिल्ली विधानसभा सत्र में भाग लेने पहुंचे।
हाल ही में दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर के चुनाव के दौरान भाजपा और सत्तारूढ़ अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच आमना-सामना हुआ था। शहर में वायु प्रदूषण अक्सर दोनों दलों के बीच खिंचतान का एक प्वाइंट रहा है। हाल ही में हुए निकाय चुनावों के दौरान भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया था।
वायु प्रदूषण के लिए AAP को जिम्मेदार ठहराती है BJP
भाजपा राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण को नियंत्रित करने में विफल रहने के लिए आप सरकार को जिम्मेदार ठहराती रही है। भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने ट्वीट कर कहा कि गैस सिलेंडर के साथ, मैं दिल्ली के उन दो करोड़ लोगों की आवाज उठाऊंगा, जिन्हें दिल्ली विधानसभा में गैस चैंबर में रहने के लिए मजबूर किया गया है। आप सरकार को दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए क्या किया है, इस पर सफाई देनी चाहिए।
गुप्ता के साथ दिल्ली विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिदगुरी, ओपी शर्मा और अभय वर्मा ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर और ऑक्सीजन मास्क लगाकर सत्र में पहुंचे। बता दें कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता सोमवार सुबह 337 पर समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के साथ “बहुत खराब” श्रेणी में बनी रही।
संबंधित खबरें
दिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
2 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
17 hrs agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
18 hrs agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
19 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
19 hrs agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
22 hrs agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
1 day agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines