भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने गुरुवार को यमुना नदी में डुबकी लगाई और दावा किया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार के स्वच्छता अभियानों के चलते पिछले एक साल में नदी का प्रदूषण काफी हद तक कम हुआ है. उन्होंने कहा कि अब लोग यमुना के तट पर फिर से छठ पूजा मना सकते हैं. इसके बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को उन्हें तैराकी प्रतियोगिता की चुनौती दे डाली. उत्तर-पूर्वी दिल्ली से लोकसभा सांसद तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि दिल्ली में यमुना साफ हो गई है. इसके साथ ही उन्होंने अपना एक वीडियो भी एक्स पर शेयर किया है, जिसमें वह यमुना नदी में डुबकी लगाते और उसका पानी पीते हुए दिख रहे हैं.
इस पोस्ट पर केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने उन्हें तैराकी की चुनौती दे डाली. उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘मनोज जी, क्या आपको नहीं लगता कि यमुना जी के काफी बेहतर पानी में हम दोनों के बीच तैराकी की प्रतियोगिता हो सकती है?’
राहुल-केजरीवाल को डुबकी के लिए बुलाया
मनोज तिवारी ने इस पोस्ट में आम आदमी पार्टी चीफ और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा था. उन्होंने लिखा, ‘केजरीवाल जी और राहुल गांधी जी, यह रील नहीं, हकीकत है. यह दिल्ली की ही यमुना जी हैं. आज मैंने यहां स्नान भी किया और आचमन भी किया. केजरीवाल जी राहुल गांधी जी आप कब आ रहे हो डुबकी लगाने?’
कुछ ही दिन पहले, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यमुना की सफाई के उद्देश्य से 8,941 करोड़ रुपये की 43 परियोजनाओं की शुरुआत की थी और वादा किया था कि भाजपा सरकार मई 2029 तक दिल्ली में यमुना के प्रवाह क्षेत्र को पूरी तरह स्वच्छ बनाना सुनिश्चित करेगी.
सांसद तिवारी ने कहा कि नदी के कुछ स्थानों पर प्रवासी पक्षियों की मौजूदगी यमुना की स्थिति में सुधार का संकेत देती है. उन्होंने कहा, ‘अगर नदी साफ न होती तो ये पक्षी यहां नहीं आते.’
AAP पर साधा निशाना
उन्होंने आम आदमी पार्टी पर इस मामले में नाकाम रहने का आरोप लगाया. तिवारी ने कहा, ‘आप नदी को प्रदूषित करने का दोष हरियाणा पर मढ़ती थी. जब से भाजपा सत्ता में आई है, उसने डेढ़ साल में आधी नदी साफ कर दी है.’
भाजपा की दिल्ली इकाई ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि भाजपा सरकार ने दो वर्षों में वह काम कर दिखाया जो कांग्रेस और आप 27 वर्षों में नहीं कर सकीं.
AAP ने किया पलटवार
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आप की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘भाजपा के ये धोखेबाज दिल्ली के बारे में कुछ नहीं जानते. यह सर्वविदित है कि पल्ला से वजीराबाद तक यमुना नदी का 26 किलोमीटर का हिस्सा हमेशा से तुलनात्मक रूप से साफ रहा है. डीपीसीसी की रिपोर्ट के अनुसार आप सरकार के दौरान यह और भी साफ था.’
भारद्वाज ने कहा, ‘मैं मनोज तिवारी और जल मंत्री परवेश वर्मा को कालिंदी कुंज घाट पर पानी पीने की चुनौती देता हूं. पिछले साल भी वे इस चुनौती से भाग गए थे. इस साल भी वे भाग खड़े होंगे.’
संबंधित खबरें
गुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
1 hr agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
4 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
15 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
16 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
19 hrs agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
22 hrs agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
1 day agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
1 day agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
1 day agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines