Manoj Tiwari Video: नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने हमला बोला है। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि वे सिर्फ 40 दिन के भ्रमण पर आए हैं। टुकड़े-टुकड़े गैंग के विचारों वाले कन्हैया कुमार को हमारी नार्थ ईस्ट दिल्ली में मोदी के नेतृत्व में 10 साल में हुए 14600 करोड़ के कामों पर नजर जरूर डालनी चाहिए।
यह भी पढ़ें-Israel Iran Clash: क्या जंग से लगेगी पेट्रोल की कीमतों में आग? इजरायल का रुख तय करेगा-कहां तक जाएंगी कीमतें?
क्योंकि उन्हें पता तो चले कि कैसे कांग्रेस ने इस क्षेत्र को इग्नोर कर रखा था। तिवारी ने कहा कि उन्हें भारत की सेना पर उल्टे सीधे बयान देने से बचना चाहिए। इससे पहले भी मनोज तिवारी कई बार कन्हैया कुमार पर निशाना साध चुके हैं।
कन्हैया को जनता नहीं कर रही स्वीकार
वहीं, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से बीजेपी प्रत्याशी मनोज तिवारी ने कन्हैया को टिकट मिलने के बाद कहा था कि कांग्रेस ने अपनी मानसिकता का परिचय दिया है। वे कन्हैया कुमार का स्वागत करते हैं। लोकतंत्र में सभी का स्वागत किया जाता है। कांग्रेस ने जो उम्मीदवार भेजा है, वह सेना, संस्कृति और देश का सम्मान नहीं करता है। इससे आप और कांग्रेस दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में निराशा है। पूर्वांचली लोग स्वाभिमानी होते हैं। वे कभी भी देश और सेना को गाली नहीं देते हैं। कन्हैया को जनता स्वीकार नहीं कर रही है। उनको उम्मीदवार बनाकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी मानसिकता का परिचय दे दिया है।
कन्हैया ने पूछा था, अपने 10 साल के काम बताएं
इससे पहले जब उत्तर पूर्वी दिल्ली से टिकट मिला था, तो उसके बाद कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की ओर से भी मनोज तिवारी पर निशाना साधा गया था। कन्हैया ने उनसे सवाल किया था कि 10 साल में उन्होंने क्या किया है, ये लोगों को बताएं। चुनाव लड़ने के लिए कोई न कोई तो खिलाफत करने आएगा ही। लेकिन चुनाव को लेकर मुद्दे और विचार अहम होते हैं। तिवारी यहां से 10 साल से सांसद हैं। जनता के बीच अपने करवाए काम तो उनको बताने ही होंगे। जनता ही तय करेगी कि उनको कोई काम किया है या नहीं। बीजेपी सिर्फ बातें करती है, काम नहीं। बीजेपी का काम सिर्फ इंडिया गठबंधन के नेताओं को परेशान करना है।
‘टुकड़े-टुकड़े’ वाले आरोप पर कांग्रेस का जवाब
इस बाबत कांग्रेस की ओर से कहा गया कि लद्दाख के बीजेपी सांसद की पत्नी, जो JNU में पढ़ती थीं, उन्होंने मीडिया से कहा है कि वे उस दिन मौजूदा थीं, जब नारे लगे थे। कन्हैया ने कभी भी ऐसा कुछ नहीं बोला था। कांग्रेस ने कहा कि संसद में भी टुकड़े-टुकड़े गैंग पर सवाल किया गया था। तब गृह मंत्री ने खुद कहा कि ऐसा कोई गैंग नहीं है।
संबंधित खबरें
राहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 hr agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
11 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
12 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
14 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
14 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
16 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
17 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
18 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
19 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines