BJP Leader Kusum Lata Joined AAP: आम आदमी पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। खासकर दिल्ली में पार्टी का विस्तार हो रहा है। वहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले भाजपा को राजधानी में झटकों पर झटके लग रहे हैं। जी हां, आज फिर एक और भाजपा नेता ने आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली।
भाजपा पार्षद रही कुसुम लता ने आज पति रमेश पहलवान के साथ आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए प्रतिक्रिया भी व्यक्त कीं।
अरविंद केजरीवाल ने किया दोनों का स्वागत
कुसुम लता और रमेश पहलवान ने आम आदमी पार्टी जॉइन करने पर खुशी जताई। रमेश पहलवान ने दूसरी बार आप जॉइन की। उन्होंने कहा कि भाग्यशाली हैं, जो अरविंद केजरीवाल की पार्टी से जुड़ रहे हैं। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने बहुत सुधार किया है और बहुत काम किया है। अब से पहले साल 2013 से 2017 तक पार्टी का मेंबर रह चुका हूं।
वहीं अरविंद केजरीवाल ने दोनों का स्वागत करते हुए कहा कि साल 2012 में जब आम आदमी पार्टी बनी थी, जब कुसुम लता ने पार्टी जॉइन कर ली थी। 2017 तक पार्टी के लिए काम करने के बाद वे किसी कारण से दूसरी पार्टी में चले गए। अब इनकी घर वापसी हुई है। रेसलिंग और खेल के क्षेत्र में रमेश ने काफी काम किया है।
अरविंद केजरीवाल ने गृहमंत्री को लिखी चिट्ठी
मीडिया से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने कल गृह मंत्री अमित शाह को एक चिट्ठी लिखी थी और उनसे मिलने का समय मांगा है। उन्होंने गृहमंत्री को बताया कि दिल्ली मे औसतन 17 बच्चे गायब हो रहे हैं। कोने-कोने मे नशा बेचा जा रहा है। राज्य सरकार की जिम्मेदारी बताकर कोई होम मिनिस्टर जवाब नहीं देगा। बिना फेंसिंग वाले इलाके में 2 तख्ता लगाकर लोग खुद आ जा रहे हैं।
EWS फ्लैट में दिल्ली के लोगों को बसाना था, लेकिन इन्होंने रोहिंग्या को बसाने का काम किया है। दिल्ली के भाजपा और कांग्रेस के 2 करोड़ लोग अब आम आदमी पार्टी जॉइन करेंगे। इसके अलावा और भी कई मुद्दे हैं, जो गृहमंत्री को लिखी चिट्ठी में उजागर किए। गृहमंत्री से मिलकर दिल्ली की समस्याएं उनके सामने रखना चाहता हूं, लेकिन अभी तक मुलाकात का समय नहीं मिला है।
संबंधित खबरें
राहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 hr agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
11 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
13 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
15 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
15 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
17 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
18 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
18 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
20 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines