---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य की केंद्रीय मंत्री ने जमकर की तारीफ, बोले- आपने मिसाल कायम की है

Lalu Yadav Daughter: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू यादव का सोमवार को सिंगापुर में सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। उन्हें उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने किडनी डोनेट किया है। फिलहाल, लालू और रोहिणी आचार्य सर्जरी के बाद अस्पताल में भर्ती हैं।74 साल के पिता को किडनी डोनेट करने के बाद 40 साल की रोहिणी […]

---खबर नीचे जारी है---

Lalu Yadav Daughter: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू यादव का सोमवार को सिंगापुर में सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। उन्हें उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने किडनी डोनेट किया है। फिलहाल, लालू और रोहिणी आचार्य सर्जरी के बाद अस्पताल में भर्ती हैं।

74 साल के पिता को किडनी डोनेट करने के बाद 40 साल की रोहिणी आचार्य की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। लोगों का कहना है कि ये रोहिणी के लिए जोखिम भरा निर्णय था। उधर, रोहिणी के हौसले की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी तारीफ की है।

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को लालू यादव का कट्टर आलोचक में से एक हैं। गिरिराज ने कहा कि रोहिणी ने अपने निर्णय से एक मिसाल कायम की है।

केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया, “रोहिणी आचार्य आदर्श बेटी हैं। मुझे आप पर गर्व है। आपने आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल कायम की है।”

---खबर नीचे जारी है---

झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी रोहिणी की तारीफ की। दुबे ने ट्वीट किया, “मेरी कोई बेटी नहीं है। आज रोहिणी आचार्य को देखकर मैं भगवान से लड़ना चाहता हूं कि मुझे बेटी का आशीर्वाद नहीं मिला।”

लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती ने सोमवार शाम सर्जरी के बाद ट्विटर पर कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए। मीसा और रोहिणी के छोटे भाई बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी अस्पताल से एक अपडेट शेयर किया।

---खबर नीचे जारी है---

तेजस्वी यादव ने लिखा कि पापा का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफल होने के बाद उन्हें ऑपरेशन थिएटर से आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था। बड़ी बहन रोहिणी आचार्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष दोनों स्वस्थ हैं। आपकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।”

---खबर नीचे जारी है---

तेजस्वी यादव और मीसा भारती सर्जरी के लिए सिंगापुर में अपने बीमार पिता के साथ रह रहे हैं। पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे लालू यादव को इस साल की शुरुआत में किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी गई थी।

ऑपरेशन से कुछ घंटे पहले रोहिणी ने अपने पिता के साथ सर्जरी से पहले की एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा कि मुझे शुभकामनाएं दें।

---खबर नीचे जारी है---

सर्जरी से पहले लालू यादव की सलामती के लिए बिहार के मंदिरों में ‘हवन’ से लेकर ‘महामृत्युंजय जाप’ तक की गई।

First published on: Dec 06, 2022 03:21 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola