हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

BJP हाईकमान ने बढ़ाया कपिल मिश्रा का कद; दी गई दिल्ली यूनिट के वाइस प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी

विज्ञापन

Delhi Politics, नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) हाईकमान ने कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) का कद बढ़ाते हुए इन्हें दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष (Vice President) के रूप में नई जिम्मेदारी दी है। इस बात की घोषणा प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने की है। उन्होंने एक पत्र के जरिये मिश्रा को नई भूमिका संबंधी शुभकामनाएं दी हैं। उधर कपिल मिश्रा ने भी उनमें विश्वास जताते हुए नई जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया है।

  • AAP के बैनर तले 44,431 वोट के अंतर से की दिल्ली के छठे विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज, संस्कृत में ली थी शपथ

  • अरविंद केजरीवाल और पार्टी पर लगभग 25 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप जड़ा तो किया गया निष्कासित, फिर 2019 में की थी भाजपा ज्वायन

कौन हैं कपिल मिश्रा

बता दें कि कपिल मिश्रा एक जाने-माने राजनीतिज्ञ हैं। पहले दिल्ली में सामाजिक कार्य के विद्यालय के द्वारा सामाजिक कार्य करते थे। व्यावसायिक नीतिगत मुद्दों पर कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ काम कर चुके हैं। दिल्ली के छठे विधानसभा चुनाव में इन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होकर 44,431 के अंतर से जीत दर्ज की थी। मंत्री पद भी मिला। खास बात यह भी है कि कपिल मिश्रा को संस्कृत में शपथ ग्रहण करने के लिए भी जाना जाता है।

विज्ञापन

बाद में अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाने के चलते कपिल मिश्रा को पार्टी से निकाल दिया गया तो 2019 में कपिल मिश्रा आम आदमी पार्टी (AAP) की महिला विंग की प्रमुख ऋचा पांडेय के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे।

BJP के प्रदेश प्रधान वीरेंद्र सचदेवा ने की कही ऐसी बात

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी (BJP) हाईकमान द्वारा कपिल मिश्रा को दिल्ली यूनिट का वाइस प्रेसिडेंट बनाए जाने पर पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि कपिल का नाम इस सप्ताह की शुरुआत में जारी नई कार्यकारिणी की सूची में था, लेकिन किसी कारण पहले घोषणा नहीं की जा सकी।

<

विज्ञापन

>

ट्विटर हैंडल पर आदेश की कॉपी शेयर

विज्ञापन

उधर, बीजेपी के ट्विटर हैंडल से बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के निर्देशानुसार कपिल मिश्रा को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दिल्ली भाजपा ने ट्विटर हैंडल से नियुक्ति वाला आदेश भी शेयर किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

कपिल मिश्रा ने जताया आभार

विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी मिलने के बाद कपिल मिश्रा ने भी आभार जताते हुए ट्वीट किया है। अपने ट्विटर अकाउंट पर उन्होंने लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अत्यंत आभार। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार इस जिम्मेदारी के योग्य मुझे समझने के लिए। गृह मंत्री अमित शाह का आभार जिनके मार्गदर्शन में दिल्ली बड़े परिवर्तन की ओर है। दिल्ली के यशस्वी अध्यक्ष ओर मेरे बड़े भाई वीरेंद्र सचदेवा का आभार जिन्होंने मुझे अपनी टीम का सदस्य बनाने योग्य समझा’।

केजरीवाल और AAP हाईकमान पर जड़े थे ये गंभीर आरोप

विज्ञापन

कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर 25 करोड़ रुपए से ज्यादा की हेराफेरी का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया था कि आम आदमी पार्टी को जिन 11 कंपनियों ने पैसा दिया था, सभी की सभी फर्जी हैं। इनके चार निदेशक हैं, लेकिन सभी का एक ही पता है।

कपिल मिश्रा के मुताबिक बैंगलुरू के एक व्यक्ति ने 1 करोड़ 10 लाख रुपए दिए थे, लेकिन पार्टी ने दिखाया कि उसने मात्र 5 हजार ही दिया है। बैंगलुरू की प्रिया बंसल ने भी पार्टी को लगातार पैसों की मदद दी है और अभी तक 90 लाख रुपए दे चुकी हैं, लेकिन आयकर में इस रकम को मात्र ढाई हजार दिखाया गया। पार्टी को मिलने वाले पैसे के बारे में आयकर विभाग और चुनाव आयोग से जानकारी छिपाई जाती है और गलत जानकारी दे दी जाती है।

विज्ञापन

2013-14 के दस्तावेज दिखाते हुए कपिल मिश्रा ने कहा था कि इस दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के खातों में 45 करोड़ रुपए थे, लेकिन इस बारे में चुनाव आयोग को मात्र 9 करोड़ रुपए के बारे में ही बताया गया था। सभी को बीस करोड़ रुपए के बारे में ही बताया गया था और बाकी के 25 करोड़ के बारे में कुछ नहीं बताया गया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola