Delhi Assembly Elections 2025 (अमित पाण्डेय, नई दिल्ली) : दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। जैसे वोटिंग की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) ने अपना-अपना चुनावी अभियान तेज कर दिया। वरिष्ठ नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। जनता को लुभाने के लिए राजनीतिक पार्टियां तरह-तरह के हथकंडे अपना रही हैं। इस बीच बीजेपी ने दिल्ली के रण को जीतने के लिए सॉलिड प्लान बनाया है।
आम आदमी पार्टी के लिए चौथी बार दिल्ली फतह करना आसान नहीं है। इस बार भाजपा कड़ी टक्कर दे रही है। जहां आप ने पूर्वांचलियों के वोट पाने के लिए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का सहारा लिया तो वहीं भाजपा भी इस चुनाव में एनडीए का दम दिखाने जा रही है। इस चुनाव में पहले से ही पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, योगी आदित्यनाथ, पुष्कर सिंह धामी जैसे बीजेपी के वरिष्ठ नेता चुनाव प्रचार में जुटे हैं।
दिल्ली चुनाव में दिखेगा NDA का दम
अब दिल्ली विधानसभा चुनाव में एनडीए का दम दिखेगा। भारतीय जनता पार्टी ने एनडीए के सभी सांसदों को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला लिया। इसके तहत दो सांसदों को एक मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई। ये सांसद क्षेत्र में जाकर जनता से मिलेंगे और बीजेपी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे। ऐसे में इस बार का दिल्ली चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है और आप-बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।
सांसदों को बीजेपी को जीत दिलाने का मिला टास्क
भाजपा ने एनडीए के सांसदों को दिल्ली में बीजेपी को जीत दिलाने का टास्क दिया है। आपको बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 8 फरवरी को चुनाव के नतीजे आएंगे। 2025 में दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी? इसका फैसला जनता को करना है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
2 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
7 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
9 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
18 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
19 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
22 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines