हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Ambedkar Death Anniversary: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, PM मोदी समेत नेताओं ने बीआर अंबेडकर की 66वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन

Ambedkar Death Anniversary: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर संसद में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति भवन ने ट्वीट किया, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के संसद भवन लॉन में बाबासाहेब डॉ. बीआर अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।”

राष्ट्रपति मुर्मू के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और अन्य नेता और गणमान्य व्यक्ति संसद परिसर में थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में संसदीय लॉन परिसर में 66वें ‘महापरिनिर्वाण दिवस’ के अवसर पर बाबासाहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Bharat Jodo Yatra : क्या है भारत जोड़ो यात्रा? कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने दिया यह जवाब

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1599968898010742785

पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “महापरिनिर्वाण दिवस पर मैं डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और हमारे देश के लिए उनकी अनुकरणीय सेवा को याद करता हूं। उनके संघर्षों ने लाखों लोगों को उम्मीद दी और भारत को इतना व्यापक संविधान देने के उनके प्रयासों को कभी नहीं भुलाया जा सकता है।”

विज्ञापन

भाजपा-कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने मंगलवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 66 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

लखनऊ में यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा चीफ मायावती ने भी भारत के संविधान निर्माता बीआर अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने बसपा के संस्थापक कांशीराम को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1599969364119531520

बता दें कि आज का दिन को ‘महापरिनिर्वाण दिवस’ भी कहा जाता है, भारतीय समाज में अंबेडकर के योगदान की याद दिलाता है। अंबेडकर को भारतीय संविधान का निर्माता भी कहा जाता है।

विज्ञापन

Parliament Winter Session: शीतकालीन सत्र में विपक्ष ने सरकार को घेरने की बनाई रणनीति, इन मुद्दों पर चर्चा की मांग

6 दिसंबर 1956 को हुआ था अंबेडकर का निधन

14 अप्रैल 1891 को जन्मे बाबासाहेब अंबेडकर भारतीय न्यायविद, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे, जिन्होंने अछूतों (दलितों) के प्रति सामाजिक भेदभाव के खिलाफ अभियान चलाया और महिलाओं के अधिकारों और श्रमिकों का समर्थन किया।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1599966147084193792

6 दिसंबर 1956 को उनका निधन हो गया था। 1990 में अंबेडकर को भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और अन्य नेताओं ने अंबेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola