Atishi on Ramesh Bidhuri CM Face: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आप और बीजेपी एक दूसरे पर जमकर हमलावर है। चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीति उफान पर है। इस बीच सीएम आतिशी ने दावा किया है कि बीजेपी रमेश बिधूड़ी को सीएम का चेहरा बनाने जा रही है। आतिशी ने कहा उन्हें उनके सूत्रों के जरिए यह जानकारी मिली है।
सीएम आतिशी ने आगे कहा आज दिल्ली के गली-मौहल्ले में एक ही सवाल पूछा जा रहा है। गाली-गलौज पार्टी का सीएम चेहरा कौन है? आतिशी ने कहा दिल्ली के लोगों को पता है कि आप पार्टी को वोट दिया तो उनका सीएम कौन होगा?
आतिशी ने आगे कहा आज बीजेपी की कोर कमेटी की मीटिंग चल रही है। आज शाम को बीजेपी की संसदीय बोर्ड की भी मीटिंग है। मुझे सूत्रों से पता चला है कि उन्होंने पार्टी में सबसे ज्यादा गाली-गलौज करने वाले नेता रमेश बिधूड़ी को सीएम चेहरा घोषित करने का फैसला किया है। सीएम यहीं नहीं रुकीं उन्होंने आगे कहा, कल शायद उनके उम्मीदवारों की घोषणा होगी। उसके तुरंत बाद गाली-गलौज पार्टी घोषणा करने वाली है कि उनके सबसे ज्यादा गाली-गलौज करने वाले नेता सीएम फेस होंगे। अगर बीजेपी के लोगों ने कमल का बटन दबाया तो उनको सीएम के तौर पर बिधूड़ी मिलने वाले हैं।
ये भी पढ़ेंः ‘गली-मोहल्लो में सिक्योरिटी गार्ड के लिए पैसा देंगे’, दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल का ऐलान
गाली-गलौज करने वाले जल्दी आगे बढ़ते हैं
बीजेपी पर तंज कसते हुए आतिशी ने कहा जो सबसे ज्यादा गाली गलौज करता है, वह इस पार्टी में सबसे ज्यादा तेजी से आगे बढ़ता है। बता दें कि प्रदेश की 70 सीटों पर 5फरवरी को चुनाव होना है, वहीं 8 फरवरी को नतीजे घोषित होंगे।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली चुनाव के 5 सबसे कड़े मुकाबले, 50 से कम वोट में हुआ हार-जीत का फैसला
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
2 hrs agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल
5 hrs agoAAP को तगड़ा झटका, कांग्रेस से जुड़ीं प्रियंका कक्कड़; बताया क्यों छोड़ी आम आदमी पार्टी
8 hrs agoDU ने खत्म की 28 क्रेडिट की अनिवार्यता, कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
10 hrs agoदिल्ली में रिपीट हुआ 'रिया अहीर मोमेंट', जंतर-मंतर पर महिला ने रोकी प्रदर्शनकारियों से भरी बस, देखें वीडियो
10 hrs agoDelhi to Bihar Bus Service: छठ पूजा पर घर जाने वालों की मौज! दिल्ली सरकार शुरू करेगी सीधी बसें; जानें रूट और कितना होगा किराया
11 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल, जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा बल; चप्पे-चप्पे पर नजर
12 hrs agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
14 hrs agoदिल्ली के 190 पार्क 'हाई रिस्क' घोषित, सिर्फ 16 में CCTV कैमरे; सुरक्षा ऑडिट में बड़ा खुलासा
1 day agoCEC के खिलाफ प्रदर्शन : आतिशी, संजय सिंह समेत 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट बंद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines