हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

यमुना की सफाई के लिए उतरे 'बिट्टू तबाही', 4.30 घंटे में साफ किया 585 किलो कचरा

सोशल मीडिया पर मशहूर हुए मध्य प्रदेश की नदी साफ करने वाले बिट्टू तबाही फिर चर्चा में है. इस बार उनके चर्चा में रहने की वजह यमुना नदी की सफाई है. बता दें कि उनके द्वारा चलाए गए सफाई अभियान में सिर्फ साढ़े चार घंटे में 585 किलो कचरा साफ किया है.

विज्ञापन
बिट्टू तबाही ने की यमुना की सफाई. (Image: Instagram)

Yamuna River Cleanup Drive: राजधानी दिल्ली में बहती यमुना नदी की सफाई का मामला आए दिन चर्चा में रहता है और इसपर खूब राजनीति होती है. साथ ही, कई वीडियो वायरल होते हैं कि सरकारी मशीन नदी की सफाई कर रही है, लेकिन इसके बावजूद यमुना में गंदगी का स्तर किसी से छिपा नहीं है. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश की अजनार नदी की सफाई को लेकर चर्चा में रहने वाले सुरेंद्र सिंह चौधरी, जो सोशल मीडिया पर बिट्टू तबाही के नाम से मशहूर है, वह अब खुद यमुना की सफाई के लिए पानी में उतर गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 20 सितंबर को बिट्टू तबाही स्थानीय लोगों और वॉलंटियर्स के साथ मिलकर यमुना नदी की सफाई में लग गए थे, जिसमें उन्होंने और उनकी टीम ने कुछ घंटों में बहुत कचरा निकला है.

यह भी पढ़ें: DTC Bus Rules Change: 1 अक्टूबर से बंद होंगे कागजी टिकट, इस कार्ड के ब‍िना नहीं मिलेगा DTC में फ्री सफर

सिर्फ 4.30 घंटे में निकाला 500 किलो से ज्यादा कचरा

रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब साढ़े चार घंटे चले इस यमुना सफाई अभियान के दौरान बिट्टू और उनकी टीम ने 585 किलो कचरा नदी के किनारे से निकाला है. इन सबके बीच सबसे अच्छी बात ये रही कि यमुना की सफाई के इस अभियान में खुद स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया और मेहनत के साथ किनारे की सफाई की.  इससे साफ मालूम चलता है कि स्थानीय लोग सफाई के लिए तैयार थे, बस जरूरत थी किसी के साथ कि या किसी के कदम बढ़ाने की. हालांकि, गौर करने वाली बात ये है कि साढ़े चार घंटे चले इस मेहनती अभियान में 500 किलो से ज्यादा कचरा हटाया गया है, ऐसे में सोचने वाली बात है कि जब एक जगह के किनारे में इतना ज्यादा कचरा है, तो दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में किनारों और पानी के अंदर कितना ही ज्यादा कचरा मौजूद होगा, जो इस खूबसूरत नदी की छवि खराब कर रहा है.

विज्ञापन

सफाई अभियान में मिला पूजा का समान और प्लास्टिक

इस सफाई अभियान का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा गया-‘यमुना किनारे साढ़े चार घंटे की सफाई और मिलकर निकाला 585 किलो कचरा. घाट पर फूल-मालाएं, पूजा का सामान, प्लास्टिक, सब बिखरा पड़ा था. आसपास के लोग भी आए, हाथ बंटाया, और पूरा किनारा साफ हो गया. जो भी आया, सबका दिल से धन्यवाद, Philip Morris का शुक्रिया, इस सफर में साथ देने के लिए. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि यमुना के किनारे पर क्या कुछ पड़ा हुआ है और रखा गया है. इसमें भगवान की मूर्ति, फूल से बनी मालाएं, प्लास्टिक की बोतल, प्लास्टिक बैग आदि हर तरफ फैला हुआ था.

दिल्ली के बाद अब गुरुग्राम में सफाई अभियान

वीडियो पोस्ट करते हुए सुरेंद्र सिंह चौधरी यानी बिट्टू तबाही ने अपने अगले कदम के बारे में भी बताया. उन्होंने वीडियो में लिखा कि दिल्ली के बाद अगला पड़ाव- गुरुग्राम, खेड़की दौला है. मध्य प्रदेश में नदी की सफाई से मशहूर हुए सुरेंद्र सिंह चौधरी लगता है कि अब देश के कोने-कोने में जाकर सफाई अभियान चलाएंगे और लोगों को सफाई को लेकर जागरूक करेंगे.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: दिल्ली के सरिता विहार में सड़क हादसा, CCTV इंस्टॉल कर रहे 3 कर्मचारियों को ट्रक ने कुचला,

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola