दिल्ली में बढ़ रहा बर्ड फ्लू, इंसानों को कितना खतरा, आज से चिड़िया घर भी बंद

Bird Flu In Delhi: दिल्ली के चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू का बढ़ा खतरा। इसके बाद चिड़ियाघर प्रशासन ने 30 अगस्त से अनिश्चितकाल तक के लिए बंद कर दिया गया है। H5N1 फ्लू का इंसानों को कितना खतरा होता है और कैसे इससे बचाव किया जा सकता है। चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

Source-news 24
विज्ञापन

Bird Flu In Delhi: दिल्ली के चिड़ियाघर में H5N1 फ्लू फैल गया है, जिसके बाद प्रशासन ने आज से अनिश्चितकाल तक के लिए जू को बंद रखने का आदेश दिया है। दिल्ली में तीसरी बार बर्ड फ्लू फैला है। इससे पहले साल 2016 के अक्टूबर में चिड़ियाघर को बंद किया गया था। उस साल 70 से अधिक पक्षियों की मौत हो गई थी। इस साल दिल्ली के चिड़ियाघर में अबतक 1 पक्षी जांघिल की मौत की पुष्टि हुई है। दरअसल, इस बर्ड के मरने के बाद इसे जांच के लिए भोपाल भेजा गया था, जहां पता चला की पक्षी संक्रमित था। इसके बाद चिड़ियाघर प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है।

सभी पशु-पक्षियों के लिए विशेष प्रबंध

चिड़ियाघर बंद करने के आदेश पर प्रशासन का कहना है कि ये वायरस 21 दिनों तक एक्टिव रहता है और दूसरे जानवरों को संक्रमित कर सकता है। इसलिए, कम से कम 21 दिनों का क्वारंटीन जरूरी है। निगरानी बढ़ाई गई है और सभी प्रवासी पक्षियों को अलग-अलग रखा जाएगा। इसके अलावा, चिड़ियाघर में बाघ और शेर के बच्चों का भी विशेष रूप से ध्यान रखा जा रहा है क्योंकि कुछ समय पहले ही दिल्ली के चिड़ियाघर में बंगाल टाइगर के बच्चों की इंफेक्शन से मौत हुई थी। फिलहाल, चिड़ियाघर में तकरीबन 1,350 पक्षियों पर निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन

इंसानों को कितना खतरा?

दिल्ली एम्स सामुदायिक चिकित्सा केंद्र के प्रोफसर संजय राय बताते हैं कि इंसानों को सीधे तौर पर इस वायरस का खतरा नहीं है। पक्षियों से इंसानों में बीमारी नहीं फैलती है, मगर जो लोग पोल्ट्री फार्म्स में काम करते हैं, उन्हें इस बीमारी का खतरा बढ़ता है।

बर्ड फ्लू होने के कुछ संकेत ऐसे होते हैं:

  • अचानक तेज बुखार आना।
  • सर्दी-खांसी होना।
  • गले में खराश होना।
  • सिरदर्द।
  • सांस लेने में कठिनाई।
  • बेहोशी या चक्कर आना।

बर्ड फ्लू से इंसान कैसे करें बचाव?

  • पक्षियों के संपर्क में न आए।
  • साफ-सफाई का ध्यान दें।
  • बर्ड फ्लू से संक्रमित इलाकों से दूर रहें।
  • पक्षियों का पालन करने वाले लोग मास्क और दस्ताने जरूर पहनें।

ये भी पढ़ें-मुंह से लगातार बदबू आना किस बीमारी का संकेत? जानिए 7 कारण और घरेलू उपाय

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ