बिना AC-कूलर के घर को ठंडा कर देंगे ये 5 आसान तरीके, दिल्ली में नहीं सताएगी की गर्मी

How to cool home without AC

How to cool home without AC

How to cool home without AC: गर्मी आते ही लोग बेहाल हो जाते हैं, और गर्मी के कहर से बचने के लिए एसी चलाते हैं, कूलर चलाते हैं। इससे ठंडक तो मिलती है लेकिन बिजली के बिल इतने तगड़े आने लगते हैं कि जेब हल्की होने लगती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं कि जिससे बिना एसी और कूलर के भी घर को ठंडा किया जा सकता है। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है? जरा सोचिए कि पहले के समय में तो एसी और कूलर नहीं होते थे फिर कैसे लोगों के घर ठंडे रहते थे। अरे वो लोग उन्हीं टिप्स को फॉलो करते थे जिनके बारे में हम बताने जा रहे हैं। फिर देरी किस बात की जल्दी से जान ही लेते हैं और घर को बनाते हैं ठंडा-ठंडा-कूल-कूल…

विज्ञापन

1. पेड़ लगाएं

घर को गर्मी में भी ठंडा रखने के लिए आप अपने घर के अंदर इंडोर प्लांट्स लगा सकते हैं। पेड़ घर के अंदर के तापमान को मैनेज करने में सक्षम होते हैं। न सिर्फ घर के अंदर लगे पेड़ ठंडक देते हैं बल्कि ऑक्सीजन के स्तर को भी बढ़ाते हैं।

विज्ञापन

How to cool home without AC

विज्ञापन

2. घर की छत पर गार्डन बनाएं

जिन लोगों का घर टॉप फ्लोर पर है उनके घर में गर्मी बहुत होती है। ऐसे में उनके घरों में तो एसी और कूलर भी काम नहीं करते। उन लोगों को ठंडा रखने के लिए सबसे अच्छा तरीका है कि घर की छत पर गार्डन बना लें और दीवारों पर बेल वाले पौधे लगा लें। इससे गर्मी की तपन कम होती है और घर अंदर से ठंडा रहता है।

How to cool home without AC

विज्ञापन

3. दरवाजे पर गीले पर्दे लगाएं

ये पुराने समय का नुस्खा है कि घर को ठंडा रखने के लिए घर के दरवाजे और खिड़कियों पर गीले पर्दे लगाए जाते थे। इससे बाहर से आने वाली गर्म हवाएं ठंडी हो जाती है। आप अपने घर में भी ऐसा कर सकते हैं ताकि घर ठंडा हो जाए।

How to cool home without AC

विज्ञापन

4. घर के फर्श पर पानी छिड़कें

घर का फर्श सबसे ज्यादा गर्म रहता है। ऐसे में आप अपने घर को ठंडा रखने के लिए फर्श पर पानी छिड़कें। इससे एक तो घर साफ रहेगा और दूसरा आपका घर भी ठंडा रहेगा। पहले भी ऐसा ही होता था। शहरों में तो पक्के घर होते हैं ऐसे में फर्श पर ठंडे पानी का पौछा लगाएं। वहीं बाहर या बालकनी में कच्चा फर्श हो तो वहां पर पानी का छिड़काव करें।

How to cool home without AC

विज्ञापन

5. घर को साफ-सुथरा रखें

ये भी जान लें कि जिन लोगों का घर ज्यादा फैला हुआ और गंदा रहता है उनके घर में ज्यादा गर्मी होती है। इसलिए अपने घर को ठंडा रखने के लिए सबसे पहले सारा सामान अच्छे से मैनेज करके रखें।

How to cool home without AC

विज्ञापन

इसके अलावा घर में साफ सफाई का ध्यान रखें ताकी गर्मी से राहत मिल सके।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ