Bijwasan Assembly Election Result 2025: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से एक बिजवासन विधानसभा सीट से दिग्गज नेता कैलाश गहलोत चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने आप के सुरेंद्र भारद्वाज को 11276 वोटों के अंतर से हराया। 5 फरवरी को मतदान हुआ था और आज मतगणना हो गई है। इस सीट से आम आदमी पार्टी ने सुरेंद्र भारद्वाज को चुनाव टिकट दिया है। भाजपा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर आए कैलाश गहलोत को चुनावी रण में उतारा है। कैलाश गहलोत जाट समुदाय का बहुत बड़ा चेहरा है। वे नजफगढ़ सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक थे, लेकिन अब वे आप का कड़ी टक्कर दे रहे हैं। कांग्रेस ने देवेंद्र सहरावत को टिकट दिया है, जो वे भी आम आदमी पार्टी के नेता रह चुके थे, लेकिन दिल्ली चुनाव से पहले वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे। बिजवासन विधानसभा चुनाव परिणाम 2025
उम्मीदवार का नाम पार्टी का नाम चुनाव परिणाम
सुरेंद्र भारद्वाज आम आदमी पार्टी 53675
कैलाश गहलोत भारतीय जनता पार्टी 64951
देवेंद्र सहरावत कांग्रेस 9409