नई दिल्ली: मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र सरकार विपक्ष के निशाने पर है। विपक्ष ने लोकसभा में इस मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया, जिस पर गुरुवार को भी चर्चा हुई। इस बीच अविश्वास प्रस्ताव पर बिहार के वित्त मंत्री विजय चौधरी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने केंद्र सराकर पर जमकर निशाना साधते हुए सरकार को मणिपुर हिंसा को कंट्रोल करने में सरकार को पूरी तरह विफल बताया है।
मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव का नतीजा जो भी हो, क्योंकि यह संख्या बल के अनुसार होता है। मणिपुर की घटनाओं में केंद्र और राज्य सरकार दोनो विफल रही है। दोनों जगह बीजेपी है और घटनाओं पर नियंत्रण पाने में विफल है। गृह मंत्री के 3 बार दौरे के बाद भी शांति स्थापित नही हो पाई है। यह देश के लिए चिंता की बात है।
लोगों में असंतोष बढ़ा
विजय चौधरी कहा ‘मणिपुर की बीजेपी सरकार ने जिस तरीके से पक्षपाती रवैया अपनाया उसे लोगो में असंतोष की भावना बढ़ी है। केंद्र एक भारत, श्रेष्ठ भारत की नारे गढ़ता हो, लेकिन अलग-अलग राज्यों में हो रही घटनाएं चिंता का विषय हैं। विजय चौधरी ने कहा कि पंजाब या उसके बाहर खालिस्तानी समर्थक सिर उठाने लगे हैं। कश्मीर के हालात भी ठीक नहीं हैं। उपद्रव का फायदा उठाने सीमा पार से दुश्मन भी नजर लगाए बैठे हैं।
देश मे शांति के लिए कार्रवाई करे सरकार
विजय चौधरी ने मांग की है कि केंद्र सरकार पूरे देश को विश्वास में लेकर शांति के लिए करवाई करे। सांसद में भले अविश्वास प्रस्ताव गिर जाए, लेकिन घटनाओं को नजर अंदाज कैसे किया जाएगा।दरअसल, मणिपुर में हुई हिंसा के बाद विपक्ष, सरकार के खिलाफ लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाया है। मंगलवार को कांग्रेस के गौरव गोगोई ने यह प्रस्ताव निचले सदन में पेश किया था।
विपक्ष ने सदन में पेश किया अविश्वास प्रस्ताव
विपक्ष ने संदन में अविश्वास प्रस्ताव की चर्चा की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा था ‘विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस यानी ‘INDIA’ मणिपुर मुद्दे पर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव इसलिए लेकर आया है, क्योंकि राज्य न्याय की मांग कर रहा है। विपक्ष ने सवाल उठाया था कि प्रधानमंत्री मोदी अब तक मणिपुर क्यों नहीं गए?
नीतीश कुमार से खौफ खाती है बीजेपी
सीएम नीतीश और लालू यादव की सदन में बीजेपी नेताओं के द्वारा चर्चा किए जाने पर विजय चौधरी ने कहा कि यह स्वाभाविक है, क्योंकि एनडीए को सबसे ज्यादा खतरा नीतीश कुमार से है। यह लोग नीतीश कुमार से खौफ खाते हैं। यह नीतीश कुमार के नेतृत्व का कमाल है, जिससे बीजेपी में बेचैनी और हम लोगों के लिए यह शुभ लक्षण है। बिहार में महागठबंधन सरकार का 1 साल होने पर बीजेपी द्वारा किए गए हमले पर विजय चौधरी ने कहा कि गठबंधन की आपसी सामंजस को देख बीजेपी घबराई हुई है। महागठबंधन की सरकार ने जो काम किया है उससे बीजेपी को बेचैनी हो गई।
राहुल गांधी को लेकर क्या बोले विजय चौधरी
जातीय गणना पर मायावती और देश के अन्य नेताओ के बयान आने पर विजय चौधरी ने कहा कि यह पहले से मना जा रहा था। बिहार में हो रहे जातीय गणना की मांग देश के अन्य राज्यों में भी उठेगी। जातीय गणना में कौन लोग न्यायालय में जाकर पेच फसा रहे हैं, उनके बारे में पता कर लीजिए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पीएम उम्मीदवारी पर उन्होंने कहा कि हर दल का नेता अपने नेता को प्रधानमंत्री बनाने आता है। यह कोई नई बात थोड़े ही है।
संबंधित खबरें
ट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
1 hr agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
1 hr agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 hr agoछठ से पहले दिल्ली में यमुना क्रूज सफारी होगी शुरू
5 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
7 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
19 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
1 day agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
1 day agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines